भीषण गर्मी का कहर, इस राज्य ने दो दिन और बढ़ा दी स्कूल की छुट्टियां, अब 21 जून से खुलेंगे विद्यालय
भीषण गर्मी का कहर, इस राज्य ने दो दिन और बढ़ा दी स्कूल की छुट्टियां, अब 21 जून से खुलेंगे विद्यालय
Share:

भुवनेश्वर: ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम को देखते हुए स्कूलों की गर्मी छुट्टी दो दिन के लिए बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने शुक्रवार (16 जून) को बताया है कि प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल अब 19 जून की जगह 21 जून को खुलेंगे। एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, 'सरकार ने गहन विचार-विमर्श के बाद स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के तहत आने वाले स्कूलों को 21 जून 2023 से खोलने का निर्णय लिया है।'

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा इस वक़्त भीषण गर्मी का सामना कर रहा है और शुक्रवार को राज्य में कम से कम 31 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को 45.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सोनपुर सूबे का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर में 44.6 डिग्री सेल्सियस और तलचर में 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

IMD ने ओडिशा में अगले 4 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने और उसके बाद कई स्थानों पर तापमान में मामूली गिरावट आने का अनुमान जाहिर किया गया है। वहीं, स्थानीय मौसम दफ्तर के सूत्रों ने बताया कि राज्य में 18 जून से 21 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है।

बंगाल में अब TMC नेता की हत्या, चुनावी हिंसा में अब तक 6 लोगों का क़त्ल, इसके बावजूद ममता सरकार...

'मणिपुर में हिंसा नहीं रुकी तो...', NPP ने गठबंधन को लेकर भाजपा को दे दी सख्त चेतावनी

दलित युवक को 8 टुकड़ों में काटने वाला शरीफ आतंकी निकला ! 1998 के आतंकवादी हमले में भी आया था नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -