सुहागरात मनाते ही घर छोड़कर भाग गया दूल्हा और फिर जो हुआ...
सुहागरात मनाते ही घर छोड़कर भाग गया दूल्हा और फिर जो हुआ...
Share:

हरदोई: यूपी के हरदोई जिले से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जहां सुहागरात मनाने के पश्चात् दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़कर सुबह-सुबह घर से कहीं चला गया। परिवार ने बहुत देर तक दूल्हे के लौटने की प्रतीक्षा की। जब वह नहीं लौटा तो स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। इस घटना के पश्चात् घरवालों में हड़कंप मच गया। 

घरवालों ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि दूल्हा अपना फोन और रुपये यहीं छोड़ गया है। उसे इधर-उधर बहुत ढूंढा पर अबतक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परिवार के लोगों ने दुल्हन से भी पूछताछ की मगर उसे भी कुछ नहीं पता। पीड़ित परिवार से शिकायत प्राप्त होने के पश्चात् पुलिस ने लापता दूल्हे को तलाश आरम्भ कर दी है। यह मामला सांडी थाने के एक गांव का है। यहां रहने वाला 22 वर्ष का दूल्हा सोमवार तड़के अचानक घर से निकल गया। घरवालों ने बताया कि उसने सफेद शर्ट और स्लेटी कलर की पैंट पहनी है। 17 फरवरी को उसकी बारात पिहानी थाने के मंसूर नगर गांव गई थी। 18 फरवरी को दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंच।

सुहागरात मनाने के पश्चात् सोमवार सुबह दूल्हा बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब हो गया। घरवालों ने उसे तड़के घर से बाहर जाते देखा पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। सबको लगा कि आ जाएगा। जब बहुत देर तक वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई तो उसका मोबाइल फोन और पैसे भी घर पर रखे थे। तत्पश्चात, घरवालों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो परिजनों ने  गांव से लेकर तमाम रिश्तेदारों तक फोन किया एवं पूछताछ की पर कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने कहा कि 17 फरवरी को शादी हुई थी। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। 19 फरवरी प्रातः वह अचनाक घर से बिना बताए कहीं चला गया। उनके घरवालों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। सूरज को तलाश जा रहा है। जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा। 

'अंसारी परिवार' को सपा की मदद ! जेल को बनवा दिया घर, मुख्तार की बहू निकहत का कबूलनामा

झारखंड में हाथियों का आतंक, 24 घंटों में 5 लोगों को कुचला, वन विभाग चिंतित

'मैंने कब कहा तेजस्वी CM होंगे...? ललन सिंह का आया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -