शादी में जमकर नाचे दूल्हे राजा राघव चड्ढा, CM केजरीवाल-भगवंत मान भी जश्न में हुए शामिल
शादी में जमकर नाचे दूल्हे राजा राघव चड्ढा, CM केजरीवाल-भगवंत मान भी जश्न में हुए शामिल
Share:

आम आदमी पार्टी के लोकप्रिय नेता राघव चड्ढा की अपनी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा संग शादी हो चुकी है। कपल के वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर बस राघव एवं परिणीति ही छाए हुए हैं। दोनों की उदयपुर में हुई रॉयल वेडिंग की फोटोज और वीडियो ट्रेंड हो रहे हैं। कपल की शाही शादी में राजनीतिक जगत के स्टार्स की धूम रही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शादी की रौनक बढ़ाई।

दोनों नेता राघव-परिणीति की शादी में अपने परिवार संग पहुंचे थे। इंस्टाग्राम पर वेडिंग का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है। जिसमें राघव भांगड़ा कर रहे हैं। दूल्हे राजा राघव का ढोल-नगाड़ों पर स्वागत किया जा रहा है। उनके साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल, भगवंत मान, AAP नेता संजय सिंह दिखाई दे रहे हैं। राघव और केजरीवाल तालियां बजा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस सेलिब्रेशन को जमकर एंजॉय कर रहे हैं।

वही राघव की खुशी उनके चेहरे पर स्पष्ट नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर शादी का इनसाइड वीडियो छाया हुआ है। प्रशंसक कपल को शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं। राघव ने शादी में क्रीम कलर की शेरवानी और गोल्डन पगड़ी पहनी। वहीं परिणीति ने आइवरी कलर का स्टनिंग लहंगा पहना। उदयपुर में ग्रैंड शादी के पश्चात् कपल दिल्ली लौट चुका है। ससुराल में परिणीति का शानदार स्वागत किया गया।

मुंबई के क्रिकेटर को डेट कर रही है पूजा हेगड़े, जल्द लेगी 7 फेरे!

एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी सूरज बड़जात्या और सलमान खान की जोड़ी, अगली फिल्म हुई कंफर्म

'आप शर्ट के बटन खोलिए...', जब शाहरुख़ खान से पहली बार मिलकर बोले करण जौहर, जानिए फिर क्या हुआ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -