शादी के स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन के साथ कर दी ऐसी हरकत, लड़की ने दहेज लेकर वापस लौटाई बारात
शादी के स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन के साथ कर दी ऐसी हरकत, लड़की ने दहेज लेकर वापस लौटाई बारात
Share:

संभल: यूपी के संभल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ शादी के स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा लिया तो दुल्हन भड़क गई। फिर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। दुल्हन को परिवार के लोगों ने बहुत मनाने का प्रयास किया, मगर दुल्हन राजी नहीं हुई। तत्पश्चात, दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, फिर दूल्हे पक्ष को दहेज वापस करके बिना शादी के वापस लौटना पड़ा। दरअसल, ऐचोड़ा कम्बोह थाना इलाके के सकतपुर गांव में क्षेत्र के ही गांव सतुपुरा से 13 मार्च की रात बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का जोर शोर से स्वागत किया। गाजे बाजे के साथ रस्में शुरू हुईं तथा दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे।

वहीं बाराती दावत खाने एवं डीजे पर झूमने में व्यस्त थे। शंख ध्वनि के साथ दूल्हा दुल्हन की जयमाला की रस्म आरम्भ हुई। इसके चलते दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को गोद में उठा लिया। इस बात को लेकर स्टेज पर दुल्हन ने आपत्ति व्यक्त की। दुल्हन पक्ष के लोग भी दूल्हे की हरकत को लेकर आपत्ति करने लगे। इस बात से नाराज होकर दुल्हन इस कदर भड़की कि वह स्टेज छोड़कर चली गई। दूल्हा स्टेज पर दुल्हन को रोकता रह गया। दुल्हन को मनाने के लिए रिश्तेदार पहुंचे तो दुल्हन ने दो टूक शादी से ही मना कर दिया। बुधवार देर रात तक दुल्हन को मनाने का प्रयास होता रहा, मगर दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन ने न सिर्फ शादी से मना कर दिया, बल्कि दूल्हा और दूल्हे पक्ष के दो लोगों को भी कमरे में बैठा लिया गया। इस के चलते दूल्हा एवं दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी भी हुई। मामले की खबर प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार प्रातः दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई, मगर दुल्हन नहीं मानी। फिर दूल्हे पक्ष से दहेज का सारा सामान वापस करने की मांग की। दूल्हे पक्ष के लोग बृहस्पतिवार दोपहर दहेज का सामान घर से वापस दुल्हन के घर लेकर आए तो दुल्हन ने दूल्हे एवं उसके पक्ष के लोगों को जाने दिया। वही इस मामले में ऐचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी का कहना है कि शादी कार्यक्रम में विवाद की खबर प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों के बीच बैठक कर बातचीत कराई गई, मगर सहमति नहीं बन सकी। वहीं सीओ संतोष सिंह ने बताया कि शादी कार्यक्रम के चलते 2 पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें दो लोगों को शांति भंग में चालान किया गया है। 

जानिए कौन हैं ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू ? जिन्होंने नए चुनाव आयुक्त के रूप में संभाला पदभार

लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को सरकार का होली गिफ्ट, DA में हुई 4% की वृद्धि

क्या 2025 का IPL भी खेलेंगे धोनी ? अनिल कुंबले ने दिया मजेदार जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -