अपनी ही शादी में दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात
अपनी ही शादी में दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात
Share:

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बारात में दूल्हे को डांस करना भारी पड़ गया। उसके डांस से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि उसने शादी करने से ही मना कर दिया। बहुत समझाने-बुझाने के बाद भी वो नहीं मानी। आखिरकार दूल्हे की शादी टूट गई। ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

दरअसल, दूल्हे ने शराब के नशे में डीजे पर डांस किया था। वो अपनी ही शादी में शराब पीकर पहुंचा था। शादी में उसकी हरकत देख दुल्हन भड़क उठी। उसने कार्यक्रम के बीच में ही शराबी दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया। कहा जा रहा है कि दूल्हे के साथ उसके पिता ने भी शराब पी रखी रही। जैसे ही इसकी खबर दुल्हन को लगी तो उसने सीधे शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से बहुत देर तक पंचायत का दौर चला, मगर बात नहीं बनी। आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के बैरंग ही लौटना पड़ा। आपको बता दें कि पूरा घटनाक्रम मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरा का है, जहां 7 दिसंबर को ब्रजेश कुमार की बेटी की बारात आई थी। बारात के आने पर वधु पक्ष के लोगों ने उनकी जमकर आवभगत की। शादी की रस्में भी आरम्भ हो गई थीं। 

कुछ देर पश्चात् जयमाला का कार्यक्रम होना था, मगर उससे पहले दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने के लिए पहुंच गया। DJ पर वो अपने दोस्तों के साथ मदहोश होकर डांस करने लगा, तभी दुल्हन ने उसे देख लिया। दुल्हन को शक हुआ कि दूल्हा शराब के नशे में धुत है। क्योंकि, शादी से पहले ही दूल्हा सेहरा उतारकर झूम रहा था। जिसे देखकर दुल्हन ने शादी करने से स्पष्ट मना कर दिया। दूल्हे की जांच की गई तो पता चला कि उसने शराब पी रखी है। और तो और दूल्हे के पिता ने भी शराब पी रखी थी। बारात में झगड़ा होने लगा तथा फिर शादी के माहौल में खलल पड़ गई। दुल्हन ने किसी भी कीमत पर शराबी दूल्हे से शादी ना करने का निर्णय ले लिया था। दूल्हे पक्ष ने उसे खूब मनाने का प्रयास किया मगर वो नहीं मानी। दुल्हन के इस फैसले में उसके घर वालों ने भी उसका साथ दिया। अंत में दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही बारात लेकर लौट गया।  

'नेहरू जी ने देश के लिए जीवन दे दिया, सालों जेल काटी..', 370 पर टिप्पणियों से भड़के राहुल गांधी बोले- अमित शाह को इतिहास नहीं पता

तय हुई पीएम मोदी और सीएम ममता की मुलाकात, केंद्र से बंगाल का बकाया पैसा मांगेंगी 'दीदी'

MP का मुख्यमंत्री चयन होते ही आया मोहन यादव का बयान, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -