शो में बुलाकर उड़ाया मजाक तो भड़के द ग्रेट खली, सेट पर मचाई तोड़फोड़
शो में बुलाकर उड़ाया मजाक तो भड़के द ग्रेट खली, सेट पर मचाई तोड़फोड़
Share:

चर्चित कॉमेडी शो मैडनेस मचाएंगे के आगामी एपिसोड में WWE रेसलर द ग्रेट खली दिखाई देने वाले हैं। किन्तु लगता है शो में उनका पारा हाई हो गया। कम से कम प्रोमो में तो यही देखने को मिलता है। पहले वो कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर पर बरसे। अब नए प्रोमो में उन्हें परितोष त्रिपाठी पर आग बबूला होते देखा गया है।

सेट पर आते ही परितोष खली की लंबी कद काठी का मजाक उड़ाने लगते हैं। ये सब सुनकर खली भड़क जाते हैं। गुस्से में खली ने कहा- मजाक करने का भी तरीका होता है। मुझे शो में बेइज्जती कराने के लिए बुलाया गया है क्या? इतना बोलते ही खली तोड़फोड़ मचाने लगते हैं। वो अपने सामने रखी टेबल को पैर से लात मारकर तोड़ देते हैं। खली का गुस्सा देख सभी डर जाते हैं। परितोष तो डर के मारे पीछे भाग जाते हैं। वो खली को हाथ जोड़कर सॉरी बोलने लगते हैं।

मगर खली का गुस्सा है कि कम होने का नाम नहीं लेता। उनकी सेट पर तोड़फोड़ जारी रहती है। ये दृश्य देख सेट पर उपस्थित हर शख्स डर जाता है। हुमा कुरैशी हैरान रहती हैं। बाकी कॉमेडियंस को भी कुछ समझ नहीं आता। खली का ये गुस्सा बस शो की पब्लिसिटी के लिए कोई नाटक था। या फिर रियल में खली को गुस्सा आया, शो प्रसारित होने पर पता चलेगा।

'रामायण' के सेट से लीक हुई हुई तस्वीरें, दशरथ का किरदार निभाएंगे ये एक्टर

गरीबी में बीता रश्मिका मंदाना का बचपन, फिर ऐसे चमकी किस्मत

सनी लियोनी के हाथ लगी बड़ी फिल्म, इस मशहूर स्टार के साथ आएगी नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -