होल्कर राजवंश की शाही होली, जब खिलाए जाते थे सोने के वर्क वाले पान
होल्कर राजवंश की शाही होली, जब खिलाए जाते थे सोने के वर्क वाले पान
Share:

इंदौर: होलकर राजवंश के काल में इंदौर में शाही अंदाज में होली खेली जाती थी। राजबाड़ा पर विशेष आयोजन किया जाता था। रंगोत्सव में हाथी-घोड़े पर सवार होकर भी जनता पर रंग-गुलाल उड़ाया जाता था। सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता था और एक-दूसरे पर प्राकृतिक रंग से बने हुए गुलाल से होली का आनंद उठता था।

होलकर रियासत के काल में होली का त्योहार पांच दिन (रंगपंचमी) तक निरंतर मनाया जाता था। होली पर मार्तंड मल्हार मंदिर, गणेश हॉल और शाही खजाना समेत पूरा राजबाड़ा गुलाब जल, केवड़ा और इत्र से महक उठता था। राजबाड़ा चौक पर 40 बाय 40 के ओटले को पानी से धोकर तैयार किया जाता था। शाम 4 बजे होलिका दहन के लिए सुसज्जित चार घोड़ों की बग्घी में सवार होकर महाराजा होलकर की सवारी फौजी दस्ते के साथ पहुंचती थी।

होलिका दहन होने के समय बंदूकधारियों द्वारा 21-21 राउंड फायर के साथ पांच तोपों की सलामी भी दी जाती थी। सोने के वर्क वाले 20 हजार पान लोगों और सैनिकों को खिलाए जाते थे। इसके साथ ही हर सैनिक को इनाम के साथ रोज भांग और आधा-आधा सेर मिठाई महाराजा की ओर से दी जाती थी। यह खेल रंगपंचमी तक बदस्तूर जारी रहता था। इस उत्सव को देखने के लिए राजबाड़े के उत्तरी दरवाजे पर महाराजा के लिए एक विशेष मंच तैयार किया जाता था। जहाँ बैठकर महाराजा उत्सव का लुल्फ लेते थे।

ये भी पढ़ें:-

होली के दिन कर लें इस पेड़ की पूजा, रातोंरात मालामाल हो जाएंगे आप

रितेश के होली गीत ने मचा दिया तहलका, 13 दिनों में 1 करोड़ 11 लाख व्यू के पार...

आइसक्रीम खाते ही 9 साल की बच्ची की हो गई मौत, ये है वजह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -