जाकिर पर मोदी सरकार की नकेल
जाकिर पर मोदी सरकार की नकेल
Share:

नई दिल्ली : इस्लामी उपदेशक और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन का संचालन करने वाले जाकिर नाइक पर अब केन्द्र की मोदी सरकार ने नकेल कसना शुरू कर दी है। इसके चलते न केवल जाकिर की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी वहीं केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उसकी संस्था को विदेशों से मिलने वाली वित्तीय मदद पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिये नाइक की संस्था का विदेशी योगदान नियमन अधिनियम पंजीकरण रद्द किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जाकिर नाइक अपने विवादास्पद भाषणों के लिये तो सुर्खियों में बना ही रहता है वहीं उसके द्वारा संगठन के माध्यम से युवाओं को कट्टर बनाने और आतंकी गतिविधियों के लिये उकसाया भी जा रहा है। यह खुलासा हाल ही में जांच एजेंसियों द्वारा तहकीकात करने के बाद किया गया है। इसके बाद मोदी सरकार ने नाइक को घेरना शुरू कर दिया है।

बताया गया है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नाइक को कारण बताओं नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है और मंत्रालय जल्द ही नाइक को मिलने वाली विदेशी वित्तीय मदद पर रोक लगाने का ऐलान कर देगा।

बांग्लादेश ने जाकिर नाईक की ‘पीस टीवी’ के प्रसारण पर लगाया प्रतिबन्ध, अब नाइक के...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -