लड़की के सीने पर कुंडली मार कर बैठा था कोबरा  मां ने दिखाई सतर्कता
लड़की के सीने पर कुंडली मार कर बैठा था कोबरा मां ने दिखाई सतर्कता
Share:

जबलपुरः जबलपुर में एक लड़की के साथ अजीबो-गरीब वाक्या हो गया हांलाकि इससे उसकी जान भी जा सकती थी लेकिन समय रहते सब कुछ ठीक हो गया। दरअसल जबलपुर में एक लड़की घर में गहरी नींद सो रही थी। रात में जब लड़की की मां की नींद खुली तो वह अपनी लड़की को देखकर दंग रह गई। जी हां उसकी लड़की के सीने पर कोबरा सांप कुंडली मारकर बैठा था।

विजयनगर के पास लक्ष्मी कोल के घर में रात को उनकी लड़की गहरी नींद में सो रही थी। मां रात में उठी तो देखा कि लड़की के शरीर पर जो कंबल था, उसके उपर कोबरा सांप बैठा था। तुरन्त ही मां ने होशयारी दिखाते हुए आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

लोगों ने भी सतर्कता दिखाते हुए लाठी की सहायता से किसी तरह कोबरा को वहां से अलग किया। इसके बाद सांप विशेषज्ञ हरेन्द्र शर्मा ने कोबरा को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -