मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री पर लड़की ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल
मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री पर लड़की ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Share:

धार। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक लडकी प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव पर रेपिस्ट होने का आरोप लगा रही है। आरोप लगाने वाली लड़की भोपाल की बताई जा रही है जो की वीडियो में दावा करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में लड़की द्वारा मंत्री पर आरोप लगाने पर होटल के कर्मचारी आपत्ति लेते हुए नजर आ रहे है और मंत्री राजवर्धन का बचाव करते हुए दिखाई दे रहे है। लड़की का दावा है की होटल में रुकने के लिए लड़की को मंत्री राजवर्धन द्वारा ही कहा गया था। 

दरअसल यह विडियो बदनावर की होटल प्राची श्री रिसोर्ट का है। जहा यह लडकी बगैर होटल मेनेजर की सहमति से होटल मे रूक गई थी जब इस पर होटल प्रबंधक ने आपत्ति ली तो लड़की होटल के कर्मचारियों पर बिफर पडी और दत्तीगांव से अपने संबंधों का हवाला देने लगी। जानकारी में पता चला है की लड़की द्वारा आईडी देने के बावजूद भी लड़की से पहले आईडी नहीं ली गयी थी लेकिन बाद में होटल प्रबंधन द्वारा लड़की से आईडी मांगे जाने पर लड़की द्वारा हंगामा कर दिया गया। वीडियो में होटल के कर्मचारी मंत्री राजवर्धन को समर्थन देते भी दिखाई दे रहे है। मंत्री के बचाव के लिए होटल के कर्मचारी लड़की से बात करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हे। बताया जा रहा है की होटल राजवर्धन सिंह के किसी ख़ास की है।

कुछ समय पहले कांग्रेस से भाजपा में आये मंत्री राजवर्धन सिंह पर इस मुद्दे को लेकर सवाल उठ सकते हे और मुद्दे पर राजनीतिक घमासान भी मच सकता है। आपको बता दें अगले साल मध्यप्रदेश में चुनाव होना हे ऐसे में ऐसी खबर का तूल पकड़ना भाजपा के लिए सोचने वाला विषय है। कुछ समय पहले कांग्रेस पर भाजपा द्वारा आपसी मतभेद को लेकर सवाल उठाये गए थे लेकिन भाजपा द्वारा अभी तक अपने मंत्री पर लगे इस आरोप पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। ऐसे में कांग्रेस भाजपा को आड़े हाथ ले सकती है, कांग्रेस पार्टी से बगावत कर चुके राजवर्धन सिंह को आने वाले चुनाव में टिकेट मिलेगा या नहीं उस पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है? मामले में अभी तक मंत्री राजवर्धन सिंह की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। 

Disclaimer : न्यूज़ ट्रैक इस वायरल वीडियो तथा उसमे लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं करता है।

यूपी-बिहार में बढ़ी ठंड, आज इन राज्यों में होगी बारिश-बर्फबारी

सगे रिश्ते हुए शर्मसार, फूफा ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म

इंदौर में फिल्मी कहानी की तरह 'रसूख' के आगे झुकी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -