यूपी-बिहार में बढ़ी ठंड, आज इन राज्यों में होगी बारिश-बर्फबारी
यूपी-बिहार में बढ़ी ठंड, आज इन राज्यों में होगी बारिश-बर्फबारी
Share:

नई दिल्ली: देश के मौसम का मिजाज अब बदलते हुए नजर आ रहा है। जी दरअसल इस समय एक ओर जहां महाराष्ट्र में बिन मौसम बरसात हो रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में अब ठंड बढ़ने लगी है। जी हाँ, वहीं अगर हम मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है और सर्दी का सितम बढ़ सकता है। जी दरअसल इस समय बिहार, यूपी और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई इलाकों में आज कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दूसरी तरफ तमिलनाडु और कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिशों का दौर जारी है।

अपने जिम ट्रेनर शहनवाज से देवोलीना ने रचाया निकाह, घरवाले नहीं थे तैयार!

जी हाँ, वहीं आईएमडी ने मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में आज भी बर्फबारी होगी। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में आज बादल बरसने के आसार हैं। इसी के साथ दिल्ली और राजस्थान के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

इसके अलावा राजस्थान के फतेहपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 2।5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी-बिहार में भी लोगों को सुबह-शाम अलाव का सहारा लेते हुए देखा गया। आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड समेत पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है। इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तापमान में गिरावट जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां शीतलहर का सितम देखा जा सकता है।

आपको यह भी बता दें किफिलहाल, इन इलाकों में सुबह और शाम के वक्त काफी ठंड हो रही है। दिन में धूप खिलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। आपको बता दें कि आज आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केवल यही नहीं बल्कि, मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, आंतरिक कर्नाटक और गुजरात के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

रात-रातभर बैठकर वर्ल्ड कप के मैच देखता था शख्स, खराब हो गया चेहरा

'नेहरू नशा करते थे, गांधी का लड़का भी नशा करता था', केंद्रीय मंत्री का बयान वायरल

शादी के घर में लीकेज सिलेंडर से लग गई आग, 22 लोग झुलसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -