फिर दिल्ली हुई शर्मसार : नौकरी के बहाने किया सामूहिक बलात्कार
फिर दिल्ली हुई शर्मसार : नौकरी के बहाने किया सामूहिक बलात्कार
Share:

नई दिल्ली: सामूहिक बलात्कार की घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को शर्मसार कर दिया है। बाहरी दिल्ली के थाना समयपुर बादली के सूरज पार्क में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में लड़की से 3 लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया। लड़की ने आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया फिर उसकी आबरू लूट ली।

पुलिस ने बताया की पीड़ित लड़की नौकरी ढूंढ रही थी इसी तलाश में थी और वह 3 लड़कों के संपर्क में आई। तीनों ने उसे नौकरी दिलाने झांसा दिया और एक दिन वह लड़की को नौकरी दिलाने की बात कहकर साथ ले गए। रास्ते में उसे खाने के बहाने नशीला पदार्थ खिला दिया।

आरोप है कि बेहोश होने के बाद तीनों लड़को ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। होश में आने पर लड़की ने परिजनों से संपर्क करने के साथ पुलिस ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस लड़की से पूछताछ के आधार पर आरोपी 3 लड़कों की तलाश में जुट रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -