मनोरंजन जगत को लगा बड़ा झटका, अब इस मशहूर सिंगर के निधन से पसरा मातम
मनोरंजन जगत को लगा बड़ा झटका, अब इस मशहूर सिंगर के निधन से पसरा मातम
Share:

मराठी सिनेमा जगत से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय मराठी लावणी गायिका सुलोचना चव्हाण का उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से आज यानी 10 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया। पद्मश्री विजेता सुलोचना ने 92 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। लोकप्रिय गायिका के निधन की जानकारी उनके परिवार ने साझा की है।

सुलोचना चव्हाण के बेटे एवं ढोलकी वादक विजय चव्हाण ने मीडिया संस्थान को खबर देते हुए बताया कि गायिका सुलोचना चव्हाण ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। 'लावणी समरदनी' यानी 'लावणी क्वीन' के तौर पर जानी जाने वाली, सुलोचना चव्हाण इस पारंपरिक महाराष्ट्रीयन संगीत शैली की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में से एक थीं।  उन्हें संगीत को दिए उनके योगदान के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

गायिका सुलोचना चव्हाण के निधन की खबर सुन सारा संगीत जगत सदमे में आ गया है। बड़े-बड़े सितारें उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी सुलोचना चव्हाण के निधन पर शोक जताया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुलोचना चव्हाण के देहांत से लावणी, लोक कला एवं संगीत के क्षेत्र में एक शून्य पैदा हो गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने भी दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि दी है।

मोनालिसा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, दिल थामकर देंखे ये तस्वीरें

साइकिल की चेन से उर्फी जावेद ने बना डाली ड्रेस, वीडियो देख दंग रह गए फैंस

सलमान खान ने शालीन के हाथों में दी टीना को बचाने की चाबी, सामने आया प्रोमो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -