'मांग भरी फिर आई जोर से हिचकी और हो गई मौत'! शादी के बाद मरते दम तक नहीं छोड़ा बुजुर्ग दंपति ने एक दूसरे का हाथ
'मांग भरी फिर आई जोर से हिचकी और हो गई मौत'! शादी के बाद मरते दम तक नहीं छोड़ा बुजुर्ग दंपति ने एक दूसरे का हाथ
Share:

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ से एक वृद्ध दंपती की मौत ने हर किसी को चौंका दिया है। स्थानीय लोगों इनके टूट प्रेम की चर्चा कर रहे हैं। दरअसल बुधवार रात लगभग 10 बजे रधवा देवी (96) की मौत हो गई। गांव में बृहस्पतिवार को उनके अंतिस संस्कार की तैयारी चल रही थी। 107 वर्षीय मृतका के पति जोधा महतो ने अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरा उन्हें जोर से हिचकी आई तथा उन्होंने भी दम तोड़ दिया।  

वृद्ध पति-पत्नी की इस प्रेम कहानी को देखकर हैरान है। घरवालों ने बताया कि बुजुर्ग दंपति ने अपनी शादी के लगभग 78 वर्ष एक साथ हंसी खुशी साथ साथ बिताए थे। इनके बीच एक दूसरे के लिए काफी प्रेम था। दोनों का स्वभाव भी बहुत अच्छा था, इनके दो बेटा और चार लड़की है तथा कई नाती पोते हैं। परिजन एवं गांव के लोगों ने मिलकर बैंड बाजे तथा आतिशबाजी के साथ बुजुर्ग पति- पत्नी की शव यात्रा निकाली। जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शव यात्रा में बड़े आंकड़े में लोग सम्मिलित हुए तथा शमशान घाट में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। 

वही रधवा देवी और जोधा महतो के छोटे बेटे सुरेश कुश्वाहा ने बताया कि उनके माता-पिता के बीच बहुत प्रेम था। उन्हें इस बात की खुशी है को दोनों मरते दम तक साथ रहे। दोनों ढोल नगाड़ों के साथ आखिरी विदाई दी गई।  

'अराजकता फैलाना चाहते थे आरोपी...', संसद कांड को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे

'पैसे मेरे नहीं, लेकिन...', 350 करोड़ नकद बरामदगी को लेकर कांग्रेस सांसद धीरज साहू का आया पहला बयान

रोहित शर्मा के हाथों से छीनी मुम्बई इंडियंस की कप्तानी, जानिए कौन है नया कप्तान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -