Mar 09 2016 08:02 PM
बलिया: उत्तरप्रदेश में एक परिवार के महिला और पुरूष सदस्यों के बीच विवाद हो गया। पति - पत्नि के बीच हुए झगड़े में दंपति ने अपने बच्चों के साथ ही आत्मदाह कर लिया। जब आग की लपटें परिवार को लीलने लगी तो शोर मचा। ऐसे में आसपास के लोग उन्हें बचाने पहुंचे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। मगर दंपति अपने बच्चों के साथ काफी झुलस गए थे। इस हादसे में बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नि अनिता गंभीररूप से झुलस गई। दूसरी ओर बृजेश भी झुलस गया।
बताया जा रहा है कि बृजेश कोई कार्य नहीं करता था। ऐसे में दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। इसके बाद अनिता द्वारा इस तरह का कदम उठाया गया। मरने वाले बच्चों के नाम तृष्णा और ऋषभ हैं। जिसमें ऋषभ 2 वर्ष का पुत्र था तो तृष्णा 4 वर्ष की पुत्री थी। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED