ख़त्म हुई अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच कोल्ड वॉर!
ख़त्म हुई अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच कोल्ड वॉर!
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर स्टार्स अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच विवाद की खबर कई बार आई है। ऐसा कहा जाता है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है एवं सलमान-अर्जुन एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। कई इवेंट्स में दोनों एक-दूसरे को नजरअंदाज करते नजर आए हैं। हालांकि बुधवार को कुछ ऐसा हुआ जिससे लग रहा है कि अर्जुन कपूर ने सलमान के साथ अपने विवाद की अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस बात को सुनकर दोनों के प्रशंसक अवश्य खुश होंगे क्योंकि एक वक़्त पर सलमान-अर्जुन के बीच बहुत अच्छा बॉन्ड था।

दरअसल, सलमान की फिल्म आ रही है टाइगर 3 जिसे यश राज फिल्म्स बना रही है। पिछले दिन सलमान ने अनाउंस किया किया कि वह ICC वर्ल्ड कप इंडिया वर्सेस पाकिस्तान के मैच को अटेंड करेंगे जो 14 अक्टूबर को है। वह अपनी फिल्म टाइगर 3 को प्रमोट करने जाएंगे। इस वीडियो अनाउंसमेंट को यश राज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया। यश राज के इस पोस्ट को अर्जुन ने लाइक किया है। अर्जुन के ऐसा करने पर दोनों के बीच के विवाद की खबरों पर फुल स्टॉप लग गया है।

बता दें कि अर्जुन ने कभी सलमान के साथ विवाद के बारे में बात नहीं की है, मगर उनके पिता बोनी कपूर ने सलमान के साथ रिलेशनशिप पर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने वर्ष 2020 में एक इंटरव्यू में कहा था, 'अर्जुन हमेशा से निर्देशक बनना चाहता था इसलिए मेरा कोई प्लान नहीं था उसे लॉन्च करना का बतौर हीरो। मगर एक दिन मुझे सलमान का कॉल आया तथा उन्होंने कहा कि अर्जुन को अभिनय में अपना हाथ आजमाना चाहिए क्योंकि उनमें हीरो बनने के कई एलिमेंट्स हैं। तत्पश्चात, सलमान ने अर्जुन की जिम्मेदारी ली तथा उसे फिल्मों के लिए तैयार किया। दुख की बात है कि मेरा सलमान के साथ अब रिश्ता अब थोड़ा तनावपूर्ण है, मगर पहले सलमान ने ही अर्जुन को अभिनय करने के लिओ मोटिवेट किया था। इसके लिए मैं हमेशा सलमान पर आभारी रहूंगा।' अर्जुन फिलहाल मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। इससे पहले मलाइका, सलमान के भाई अरबाज खान की पत्नी थीं। ऐसा भी बोला जाता है कि मलाइका से पहले अर्जुन ने सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान को भी डेट किया था, मगर फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

अमिताभ बच्चन के पीठ पीछे मामी ऐश्वर्या संग मिलकर नव्या ने कर डाली ऐसी हरकत, वायरल हुआ VIDEO

फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक फातिमा सना शेख को पड़े मिर्गी के दौरे, देखकर बुरा हुआ दीया मिर्जा का हाल

अक्षय कुमार की फिल्मों पर बेटे ने दी प्रतिक्रिया, बताया- 'एकदम बकवास'! खुद एक्टर ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -