'हिजाब न पहनने वाली लड़कियों का चरित्र..', केरल के मौलाना उमर फैजी ने 3 महीने पहले दिया था विवादित बयान, अब दर्ज हुई FIR
'हिजाब न पहनने वाली लड़कियों का चरित्र..', केरल के मौलाना उमर फैजी ने 3 महीने पहले दिया था विवादित बयान, अब दर्ज हुई FIR
Share:

कोच्ची: केरल में एक मुस्लिम धर्मगुरु उमर फैजी मुक्कम के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं पर उनकी कथित टिप्पणी के लिए मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो महिलाएं हिजाब नहीं पहनती हैं, उनका चरित्र गड़बड़ होता है। सीधे तौर पर मौलाना ने हिजाब न पहनने वाली महिलाओं के चरित्र पर ऊँगली उठा दी थी। उन्होंने यह कथित टिप्पणी 7 अक्टूबर, 2023 को प्रसारित एक टेलीविजन बहस के दौरान की थी।

जिसके बाद केरल पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला अधिकार कार्यकर्ता की शिकायत के बाद समस्त केरल जमियथुल उलमा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उमर फैजी पर IPC की धारा 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। महिला अधिकार कार्यकर्ता और प्रगतिशील मुस्लिम महिला आंदोलन के मंच NISA की अध्यक्ष वीपी ज़ुहारा ने तीन महीने पहले शिकायत दर्ज की थी। हालाँकि, मामला शुक्रवार को ही दर्ज किया गया था। इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक देरी के कारण अभी भी अज्ञात थे।

उमर फैजी ने अक्टूबर 2023 में समान नागरिक संहिता (UCC) पर CPIM नेता अनिल कुमार के विवादास्पद बयान के जवाब में यह टिप्पणी की थी। अनिल ने कहा था कि राज्य में CPIM के प्रभाव के कारण मुस्लिम लड़कियां हिजाब छोड़ रही हैं। हालांकि पार्टी ने अनिल के बयान का समर्थन नहीं किया था। दरअसल, मुस्लिम समुदाय CPIM का कोर वोटर रहा है, ऐसे में पार्टी अपने मतदाताओं को नाराज़ नहीं करना चाहती थी।  

इससे पहले 8 अक्टूबर को वीपी जुहारा ने उमर फैजी की टिप्पणी के विरोध में मंच पर अपना हिजाब हटा दिया था। ज़ुहारा कुदुम्बश्री के "थिरिके स्कूलिल" अभियान का उद्घाटन करने के लिए एक कार्यक्रम में थीं, जहां उन्होंने डायल पर मुस्लिम मौलवी की टिप्पणियों की निंदा की और अपना हिजाब हटा दिया। उमर फैजी की टिप्पणी के जवाब में हिजाब हटाते हुए उन्होंने कहा, "मैं हिजाब पहनकर बड़ी हुई हूं. लेकिन, अब इसकी जरूरत नहीं है।"

अभिषेक को 'बाप का मेंटल बेटा' बोलने पर भड़के सलमान खान, घरवालों को लगाई जमकर लताड़

डोनेट फॉर देश अभियान: दो हफ्तों में जनता ने कांग्रेस के खाते में डाले इतने करोड़, हाईकमान का निर्देश - और धन जुटाया जाए

चीनी पैसों से भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने का मामला ! NewsClick का बचाव करते हुए सुप्रीम कोर्ट में क्या बोले कपिल सिब्बल ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -