'The Big Picture' के पहले दिन ही रणवीर सिंह को पत्नी दीपिका से मिला ये खास सरप्राइज
'The Big Picture' के पहले दिन ही रणवीर सिंह को पत्नी दीपिका से मिला ये खास सरप्राइज
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। वह कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। दोनों की जोड़ी प्रशंसकों का दिल जीतती है। रणवीर सिंह आज से टेलीविज़न पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका शो द बिग पिक्चर आज से आरम्भ हो जा रहा है। दीपिका ने उनके शो के शूट के पहले दिन स्पेशल सरप्राइज दिया था।

वही रणवीर सिंह क्विज रियलिटी शो से डेब्यू करने जा रहे है। जिसमें तस्वीरें पहचानकर प्रतियोगी रूपये जीतने वाले हैं। रणवीर के शो का प्रशंसक बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। इस शो के माध्यम से लोगों को लाखों रुपये जीतने का अवसर प्राप्त होगा। इस शो के लिए रणवीर बहुत उत्साहित हैं। द बिग पिक्चर के शूट के पहले दिन दीपिका पादुकोण ने रणवीर के लिए फ्लावर एवं एक हैंडरिटेन नोट भेजा था। इस बारे में चर्चा करते हुए रणवीर ने बताया था कि पहले दिन मैं बेहद नर्वस एवं उत्साहित था। शो के लिए बेस्ट विशेज देने के लिए दीपिका ने मुझे फ्लॉवर एवं नोट भेजा था।

वही पहले रणवीर सिंह ने कहा था कि दीपिका आरम्भ से उनके लिए सपोर्ट सिस्टम रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने रणवीर को क्विज शो होस्ट करने के लिए टिप्स भी दी थीं। रणवीर ने बताया था कि दीपिका उनकी क्रिएटिव बाउंसिंग बोर्ड हैं। वह उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक हैं जो उन्हें बेस्ट काम करने में सहायता करती हैं। रणवीर ने कहा था कैसे दीपिका ने उनसे क्विज शो को लेकर प्रश्न पूछे थे जिनके इनपुट से उन्हें बहुत मदद प्राप्त हुई थी।

ED की पूछताछ के बाद नोरा फतेही के प्रवक्ता ने दिया ये बड़ा बयान

आर्यन खान का सपोर्ट करते हुए बोले हंसल मेहता- विदेशों में लीगल है ‘मारिजुआना'

जब मंडप में जीतेन्द्र का हाथ छोड़कर हेमा मालिनी ने थाम लिया था धर्मेंद्र का हाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -