मुंबई होर्डिंग हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने उठाया ये कदम
मुंबई होर्डिंग हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने उठाया ये कदम
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग दुर्घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 74 लोग चोटिल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। अब भी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस बीच मुंबई का जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) एक्शन में जुट गया है। DDMA ने गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) आयुक्त को दादर क्षेत्र में एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के 8 बड़े होर्डिंग्स को हटाने का निर्देश दिया। उनका कहना है कि ये होर्डिंग आम लोगों के जीवन को खतरे में डाल सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि रेलवे के पश्चिमी रेलवे-क्षेत्राधिकार के अंदर 8 बड़े होर्डिंग्स (यानी 40 x 40 फीट से ज्यादा) लगाए गए हैं, जो BMC की नीति के अनुरूप नहीं हैं। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन भी चालू है। साथ ही एक ऐसे दंपति के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जो घटना के बाद से लापता हैं। रिश्तेदारों को दंपति की लोकशन घटनास्थल के पास मिली है। हालांकि अब तक कुछ सुराग हाथ नहीं लग सका है। दंपति का बेटा भी अमेरिका से मुंबई पहुंच रहा है। परिजन एवं रिश्तेदारों को किसी चमत्कार की उम्मीद है।

दरअसल, 13 मई को मुंबई में अचानक तूफान आया तथा वर्षा हुई। धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने से घाटकोपर के छेदा नगर क्षेत्र में एक बड़ा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया तथा वीभत्स दुर्घटना हो गई। सोमवार शाम से ही मौके पर बचाव अभियान चलाया गया। आरम्भ में 14 लोगों के शव मिले थे तथा 77 चोटिल व्यक्तियों को चिकित्सालय भेजा गया था। बृहस्पतिवार प्रातः तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया तथा 74 घायल होने की खबर है। 32 को चिकित्सालयों से छुट्टी दे दी गई है। 42 का अभी भी उपचार चल रहा है। तहकीकात में सामने आया कि ये होर्डिंग अवैध था तथा 15 हजार वर्ग फीट से अधिक क्षेत्रफल में लगा था। इस होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज चुका था। फिलहाल, NDRF की टीमें मौके पर निरंतर कैंप कर रही हैं तथा मलबे में तलाशी अभियान चला रही हैं। 

यूपी की गरीब लड़की लवली की मदद के लिए आगे आया अडानी समूह, उठाएगा चिकित्सा का पूरा खर्च

गृह मंत्री का इस्तीफा मांग रहे नेपाल छात्र संघ के कई सदस्य गिरफ्तार, संसद के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

'मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूँ, वो आपको निराश नहीं करेगा..', रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -