आतंकी संगठन बोको हराम ने 82 नाइजीरियाई छात्राओं को छोड़ा
आतंकी संगठन बोको हराम ने 82 नाइजीरियाई छात्राओं को छोड़ा
Share:

अबुजा। इस्लामिक आतंकी संगठन बोको हराम ने करीब 82 नाइजीरियाई स्कूली छात्राओं को छोड़ दिया है। हालांकि इसके लिए सरकार को बड़ा समझौता करना पड़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार चिबोक शहर से अपहृत की गई छात्राओं के बदले में सरकार द्वारा जेल में बंद आतंकी संगठन के सदस्यों व समर्थकों को रिहा कर दिया गया। हालांकि बोको हराम ने 270 छात्राओं को अपहृत किया था इनमें से 82 छात्राओं को इस आतंकी संगठन ने हाल ही में छोड़ा है।

स्विट्जरलैंड सरकार ने रेडक्रॉस सोसायटी और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को छात्राओं की रिहाई के लिए धन्यवाद दिया है। कार्यालय ने यह नहीं बताया है कि छात्राओं के बदले में कितने आतंकियों को रिहा किया गया।जबकि अक्टूबर वर्ष 2016 में 20 छात्राओं को छोड़ा गया था।

हालांकि कुछ लड़कियां इस संगठन से बचकर भाग निकली थीं जबकि कुछ की कोई जानकारी नहीं मिल पाई कहा जाता है कि इन लड़कियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। गौरतलब है कि बोकोहराम का आतंक बहुत अधिक है और अभी तक वह 15000 से भी अधिक लोगों की हत्या कर चुका है। उक्त संगठन नाइजीरिया में रूढ ़ीवादी खलीफा राज्य कायम रखना चाहता है।

पाकिस्तान की जनता भी जाने, उनके देश की सरकार क्या कर रही है - विजय गोयल

घाटी में हैं हिंसा के हालात, स्कूली विद्यार्थी कर रहे प्रदर्शन

पाकिस्तान के सीज़फायर पर आखिर क्या कहती है ट्रंप की खामोशी!

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -