कंधार प्लेन हाईजैक में शामिल आतंकी जहूर मिस्त्री की कराची में हत्या, PAK में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था
कंधार प्लेन हाईजैक में शामिल आतंकी जहूर मिस्त्री की कराची में हत्या, PAK में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था
Share:

इस्लामाबाद: मोस्ट वांटेड आतंकियों को शरण देने के मामले में पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। खूंखार आतंकवादी और IC-814 के अपहरणकर्ता जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद का कराची में क़त्ल कर दिया गया है। वह 1999 में IC-814 के पाँच अपहरणकर्ताओं में शामिल था। उसकी हत्या 1 मार्च को की गई है। पाकिस्तान के कई खुफिया स्रोतों ने यह जानकारी दी है, मगर पाकिस्तानी मीडिया ने इस पर कोई जानकारी देने से परहेज किया।

बता दें कि मिस्त्री बीते कई वर्षों से जाहिद अखुंद बनकर फर्जी पहचान के साथ कराची में रह रहा था। अखुंद क्रिसेंट फर्नीचर का मालिक था जो कराची में अख्तर कॉलोनी के अंदर था। रिपोर्ट के अनुसार, दो हथियारबंद बाइक सवार उस क्षेत्र की रेकी कर रहे थे जहाँ मिस्त्री की फर्नीचर की दुकान थी। अख्तर कॉलोनी की सड़कों पर घूमने के बाद अज्ञात बाइक सवार एक हमलावर फर्नीचर गोदाम में घुस गया और मिस्त्री को निशाना बनाया। हालाँकि, स्थानीय समाचार एजेंसी जियो न्यूज ने इस हमले की सूचना दी, मगर बिना उसके नाम के। रिपोर्ट में न तो मिस्त्री का नाम बताया गया और ना ही उसकी आतंकी गतिविधियों को लेकर कोई जानकारी दी गई। उसकी हत्या को सिर्फ एक कारोबारी की हत्या के रूप में रिपोर्ट किया गया। 

क्या था कंधार हाईजैक ?

बता दें कि 24 दिसंबर, 1999 नेपाल की राजधानी काठमांडू से दिल्ली के लिए टेक ऑफ करने वाले इंडियन एयरलाइंस का विमान IC-814 हाईजैक कर लिया गया था। शाम 5.30 बजे आतंकवादी संगठन हरकत उल मुजाहिद्दीन के आतंकी उसे हाइजैक कर लेते हैं। शाम तक सबको पता चल जाता है, भारत की एक फ्लाइट हाइजैक हो चुकी है। अमृतसर, लाहौर और दुबई में लैंडिंग करते हुए आतंकी विमान को लेकर अफगानिस्तान के कंधार पहुँचते हैं। प्लेन में 176 यात्री मौजूद थे, जिनमें से 27 को दुबई में छोड़ दिया गया। मगर रूपिन कात्याल नाम के एक यात्री की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और कई लोग जख्मी हो गए थे। यात्री विमान में विरोध प्रदर्शन शुरू कर चुके थे। तालिबान ने भारतीय विशेष सैन्य बलों द्वारा विमान पर हमला करने से रोकने की कोशिश में अपने सशस्त्र लड़ाकों को अपहृत विमान के पास तैनात कर दिया। अपहरण का यह सिलसिला 8 दिनों तक जारी रहा और भारत द्वारा तीन आतंकवादियों – मुश्ताक अहमद जरगर, अहमद उमर सईद शेख (जिसे बाद में डेनियल पर्ल के क़त्ल के लिए अरेस्ट कर लिया गया) और मौलाना मसूद अजहर (जिसने बाद में जैश-ए-मुहम्मद की स्थापना की) को रिहा करने के बाद ख़त्म हुआ। अब कराची में जिस मिस्त्री जहूर इब्राहिम की हत्या हुई है, वो इसी प्लेन हाईजैक में शामिल था। 

यूक्रेन का दावा, कहा- "दुश्मनों के 11 हजार सैनिकों और कई विमानों को किया ढेर..."

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रफीक तरार का 92 साल की उम्र में निधन

RO का पानी इस्तेमाल करना हो सकता है घातक, WHO ने दी बड़ी चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -