सेना की पेट्रोलिंग टीम पर बड़ा आतंकी हमला, 24 जवान शहीद, 29 घायल
सेना की पेट्रोलिंग टीम पर बड़ा आतंकी हमला, 24 जवान शहीद, 29 घायल
Share:

बामाको: पश्चिम अफ्रीकी देश माली से एक बड़े आतंकी हमले की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि माली और नाइजर सीमा क्षेत्र में आर्मी पर एक बड़ा हमला हुआ है। इस सीमा क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान पेट्रोलिंग दल पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। इस हमले के दौरान माली के 24 जवान शहीद हो गए हैं। इसके साथ ही 29 घायल भी हुए हैं। माली सेना ने इस हमले की पुष्टि की है।

एक आधिकारिक ट्वीट करते हुए माली सुरक्षाबलों ने यह जानकारी दी। माली आर्मी के पोस्ट में बताया गया है कि नाइजर के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों का पीछा करने के लिए टोंगो टोंगो नाम से एक द्विपक्षीय अभियान शुरू किया गया था। इसी अभियान के तहत सोमवार को पेट्रोलिंग लगाने गए जवानों पर हमला हुआ। इसमें 24 जवान शईद हो गए और 29 घायल हो गए।

हालांकि, इस ऑपरेशन के दौरान 17 आतंकी भी ढेर किए गए हैं। इसके अलावा नाइजीरियाई बल तिलोई में 100 से ज्यादा संदिग्धों को पकड़ा है। इन आतंकियों की 70 बाइक्स को भी नष्ट कर दिया गया है। किन्तु अभी तक पुलिस ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है कि मारे गए आतंकवादी किस संगठन से ताल्लुक रखते थे। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक हमले में माली सेना के 54 जवान मारे गए थे।

इस देश में फ्लश ना करना माना जाता है जुर्म, जानिए वर्ल्ड टॉयलेट डे के बारे में रोचक तथ्य

रूस का दावा, कहा- 'साल 2025 तक भारत को दे दिए जाएंगे S-400 ट्रायम्फ

यूनिवर्सिटी में जहरीली गैस तैयार कर रहे थे दो प्रोफेसर, हुए गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -