....जब व्यक्ति ने विमान में ही अल्लाहू-अकबर चिल्लाया
....जब व्यक्ति ने विमान में ही अल्लाहू-अकबर चिल्लाया
Share:

बर्मिंघम : दुबई से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट 777 में एक व्यक्ति की हरकतों से खौफ फैल गया। फ्लाइट में एक व्यक्ति ने अचानक खड़े होकर चिल्लाना शुरु कर दिया- अल्लाहू, अकबर और बूम। इतना सुनते ही सभी सहयात्री रोने लगे। ये हरकत 38 साल के शहराज सरवर ने की थी। सरवर के इस संदिग्ध बर्ताव के कारण अलार्म बजाना पड़ा।

आनन-फानन में विमान की सुरक्षा और यात्रियों को बचाने के लिए योजना बनाई जाने लगी थी, क्यों कि डर के कारण विमान में सवार 347 पैसेंजर्स की आंखों में आंसू आ गए। अल्लाहू अकबर की चीख के बाद वे बुरी तरह से आतंकित हो गए थे। सरवर बर्मिंघम के सॉल्टली का रहने वाला है। सीट पर बैठते ही उसने परेशानियां बढ़ाना शुरु कर दिया।

पहले तो उसने दो बार सीट बेल्ट बांधने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने फ्लाइट लैंड करने से पहले अल्लाहू-अकबर चिल्ला दिया। एक यात्री ने बताया कि हमें लग रहा था कि हम बुरी तरह से फंस गए है, अब शायद ही हम बच पाएं। मामला 1 फरवरी का है। इस मामले में जज सिमोन ने एक जुलाई तक सुनवाई स्थगित कर दी है।

इस दौरान पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सरवर को चेतावनी दी गई है कि उसके खिलाफ कार्रवाई के सारे विकल्प खुले हैं। उसे अपने शब्‍दों और व्‍यवहार के जरिये लोगों को आतंकित करने का दोषी ठहराया गया है। मामले की जांच कर रहे पैट्रिक सुलिवन ने बताया कि सरवर के व्यवहार शुरु से ही संदिग्ध रहा। पहले तो वो सोता रहा और फिर उठते ही स्टाफ पर तौलिया फेंक कर मारा। इसके बाद उसने केक फेंक कर मारा। वह अपना सिर अपने हाथ पर पटक रहा था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -