दिल्ली-NCR में चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में निरंतर हो रही छिटपुट वर्षा के बाद अब तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिनों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल तापमान 30 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में बारिश का भी अनुमान जताया गया है। उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। रविवार (26 मार्च) को तेज तापमान के चलते गर्मी में वृद्धि देखी गई।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,  उत्तर भारत में फिलहाल मौसम साफ रहने वाला है। तेज हवा और आंधी की भी संभावना अभी नहीं है। तेज धूप की वजह से तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने कहा है कि 31 मार्च के बाद दिल्ली में एक बार फिर वर्षा हो सकती है। 31 मार्च को भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बीते 3 वर्षों में मार्च महीने में इस साल सबसे अधिक बारिश हुई है।

दिल्ली में शनिवार (25 मार्च) की सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में कुल 12.2 MM बारिश दर्ज की गई है, जो 3 वर्षों में एक दिन में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश है। बारिश से दिल्ली की हवा गुणवत्ता में सुधार हुआ है। दिल्ली का औसत AQI 100 से भी कम दर्ज किया गया। शनिवार को राजधानी का औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) महज 78 रहा। बता दें कि 0 से 50 तक AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’ और 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक ‘खतरनाक’ श्रेणी में रखा जाता है।

'राहुल गांधी ने सत्ता त्याग दी, फिर भी तपस्या कर रहे..', पवन खेड़ा ने 1 साल पुराने ट्वीट पर अब मांगी माफ़ी

भाजपा नेता ने कर्ज के चलते खुद को किया आग के हवाले

'देश का प्रधानमंत्री कायर, अहंकारी...', कांग्रेस के सत्याग्रह में पीएम मोदी पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -