देशभर में लोग गर्मी से परेशान, पारा पहुंच रहा 45 पार
देशभर में लोग गर्मी से परेशान, पारा पहुंच रहा 45 पार
Share:

नई दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी के हालात हैं हालात ये हैं कि लोग दिन में बाहर निकलने से बच रहे हैं। तो दूसरी ओर लोगों ने अपने आहार में परिवर्तन कर लिया है अब लोग ठंडी तासीर के व्यंजनों का सेवन करने लगे हैं। भीषण गर्मी के चलते तेलंगाना में हालात बेहद खराब हो गए हैं। सनस्ट्रोक से 167 लोगों की मौत होने की संभावना है वहीं लोगों को शाम के समय भी वातावरण में गर्माहट का अनुभव हो रहा है। ठंडी और राहतभरी हवा के लिए लोगों को देर शाम का इंतज़ार करना पड़ता है।

आंध्रप्रदेश के मछलीपट्टनम में शुक्रवार को मैक्सिमम तापमान 47.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में मारा लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहा। मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि करीब डेढ़ सौ से अधिक लोगों की मौत सनबर्न से हो गई। प्रत्येक प्रशासकीय यूनिट में 3 सदस्यों की समिति का गठन किया गया है। हालात ये हैं कि तेलंगाना में विभिन्न स्थानों पर पारा 40 डिग्री को पार कर गया।

भद्राचलम,रामागुंडम और नालगोंडा में गर्मी ने रिकाॅर्ड तोड़ दिए। कई स्थान ऐसे हैं जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया। तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर लोग गर्मी से बेहाल हो गए। राजस्थान में श्रीगंगानगर व कोटा काफी गर्म रहे।

गर्मी से हरियाणा व पंजाब के कई क्षेत्रों का तापमान भी अधिकतम रहा। हरियाणा में हिसार सर्वाधिक गर्म रहा। नारनौल में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरप्रदेश में बांदा में तापमान अधिक रहा। मध्यप्रदेश के कई शहरों में भी तापमान बेहद अधिक रहा। यहां पर भोपाल में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तो इंदौर में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

मार्च से लेकर जून तक ही नजर आता है यह स्वर्ग का रास्ता, और फिर रहता है गायब

इस वायरस से तो भगवान भी परेशान

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -