KCR कहते रह गए बैठिए, नीतीश बोले- अरे इनके चक्कर में मत पड़िए
KCR कहते रह गए बैठिए, नीतीश बोले- अरे इनके चक्कर में मत पड़िए
Share:

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव बीते बुधवार को बिहार सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करने पटना पहुंचे। यहाँ दोनों नेताओं ने पत्रकारों के तमाम सवालों के जवाब भी दिए। इसी बीच जब उनसे पीएम की उम्मीदवारी पर सवाल खड़ा किया तो उसके बाद नीतीश कुमार हंसने लगे और कुर्सी से खड़े हो गए। वहीं इसके बाद केसीआर ने कहा कि, 'बैठिए।' केवल यही नहीं बल्कि केसीआर ने उनका हाथ पकड़ लिया और बैठाने की कोशिश की। इस बीच नीतीश कुमार ने कहा, 'अरे इनके चक्कर में मत पड़िए, 50 मिनट तो दे दिए। यह देखकर वहां मौजूद सब लोग हंसने लगे।'

जी दरअसल, नीतीश कुमार और चंद्रशेखर राव प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे और तभी एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि अगर कोई फ्रंट बनता है, तो उसका नेतृत्व क्या नीतीश कुमार कर सकते हैं। यह सवाल सुनते ही नीतीश कुमार खड़े हो गए और जाने लगे। इस पर केसीआर ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़ कर कहा कि बैठिए, हालाँकि नीतीश नहीं बैठे, कहने लगे 50 मिनट हो गए। इस बीच बहुत आग्रह के बाद नीतीश कुमार बैठ गए। लेकिन उनकी चेहरे की हंसी नही रुक रही थी और तब तो और हंसी बढ़ गई। जब तेजस्वी यादव ने उनके कान में कुछ कहा।

 

Koo App
గల్వాన్ వద్ద చైనా సైనికులతో జరిగిన ఘర్షణల్లో వీర మరణం పొందిన భారత సైనికులు సునీల్ కుమార్, కుందన్ కుమార్, అమన్ కుమార్, చందన్ కుమార్, జయ్ కిషోర్ కుటుంబాలకు ఒక్కో కుటుంబానికి రూ. 10 లక్షల ఆర్ధిక సాయాన్ని సీఎం కే చంద్రశేఖర్‌ రావు అందించారు. హైదరాబాద్‌లో జరిగిన అగ్నిప్రమాదంలో మృతిచెందిన వారి కుటుంబాలకు ఒక్కో కుటుంబానికి రూ.5 లక్షల చొప్పున ఆర్ధిక సాయాన్ని చెక్కుల రూపంలో బిహార్ ముఖ్యమంత్రి నితీశ్‌ కుమార్‌, ఉపముఖ్యమంత్రి తేజస్వి యాదవ్‌తో కలిసి తెలంగాణ సీఎం కేసీఆర్‌ అందజేశారు. - TRS Party (@trspartyonline) 31 Aug 2022

वहीं केसीआर ने इस सवाल के जवाब में कहा कि, 'हम बीजेपी विरोधी फ्रंट बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। जो दल साथ आएंगे, हम सब बैठ कर तय करेंगे। जो भी फैसला होगा, वो सर्वसम्मति से होगा।' इसी के साथ उन्होंने कहा, जैसे ही इस बारे में फैसला हो जाएगा, हम आपको बता देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केसीआर ने नीतीश की तारीफ भी की।

वहीं तेलंगाना सीएम ने आगे बिहार सीएम की तारीफ भी की और वह बोले कि नीतीश देश के बेस्ट और सीनियर नेता हैं। केसीआर ने बिहार को विशेष दर्जा देने वाली मांग का समर्थन भी किया। वहीं आगे मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए केसीआर ने कहा कि केंद्र का सिद्धांत है 'बेचा इंडिया'। सब चीजों का निजीकरण किया जा रहा है। वे विपक्ष को डराने चाहते हैं। वह आगे बोले कि 'बीजेपी मुक्त भारत' ही देश को विकास की तरफ लेकर जाएगा। क्योंकि केंद्र की विफलता की वजह से ही देश सब झेल रहा है।

छात्रों पर लाठियां।।, पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

गोलियों से थर्राया पटना, पति-पत्नी को बदमाशों ने उतार दिया मौत के घाट

पत्रकारों को दारु नहीं मिल रही, इसलिए वे नितीश कुमार के खिलाफ हैं।।, JDU प्रमुख का विवादित बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -