मार्च में बिहार के CM बन जाएंगे तेजस्वी यादव, नितीश खुद सौंपेंगे कुर्सी - RJD विधायक का दावा
मार्च में बिहार के CM बन जाएंगे तेजस्वी यादव, नितीश खुद सौंपेंगे कुर्सी - RJD विधायक का दावा
Share:

पटना: बिहार महागठबंधन में जारी सियासी उठापटक के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक ने तेजस्वी यादव की ताजपोशी को लेकर बड़ा दावा किया है। दिनारा से MLA विजय मंडल ने आज मंगलवार (21 फ़रवरी) को कहा है कि 2025 नहीं बल्कि, अगले महीने यानी मार्च 2023 में ही तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। खुद सीएम नीतीश कुमार उन्हें कुर्सी सौंपेंगे। इससे पहले JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि 2025 तक नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहने वाले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, रोहतास जिले की दिनारा सीट से राजद MLA विजय मंडल ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बड़ा दावा किया। इससे बिहार के सियासी हलकों में हलचल मच गई है। विजय मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार पर हमें अभी विश्वास है, वे कह चुके हैं कि 2025 का चुनाव तेजस्वी यादव की अगुवाई में लड़ा जाएगा। लेकिन, 2025 तो अभी दूर है। इसलिए सीएम नीतीश अगले महीने मार्च में ही तेजस्वी को सीएम की कुर्सी सौंप देंगे। फाल्गुन के बाद तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे। हमें ये उम्मीद है और इसपर कोई संदेह नहीं होने वाला है।

माना जा रहा है कि, MLA विजय मंडल के इस बयान से JDU और आरजेडी में कड़वाहट बढ़ सकती है। क्योंकि, इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा के सोमवार को JDU छोड़ने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि 2025 तक नीतीश कुमार ही CM रहने वाले हैं। उन्होंने सीएम नीतीश द्वारा तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी बनाने की बात को भी काटते हुए कहा था कि 2025 में सीएम उम्मीदवार कौन होगा, इस पर फैसला बाद में होगा।

'JDU के कई नेता हमारे सम्पर्क में, जल्द करेंगे ऐलान..', उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

बेटे की कंपनी से अलग हुईं CM शिवराज की पत्नी साधना सिंह, जानिए क्या है वजह?

महाशिवरात्रि महोत्सव में 'अल्लाह हू' गाने पर बवाल, विवादों में घिरी कांग्रेस सरकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -