तेजस्वी यादव ने कहा तीन पीढ़ियोें ने देख ली CBI  रेड
तेजस्वी यादव ने कहा तीन पीढ़ियोें ने देख ली CBI रेड
Share:

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव क्षेत्र में लोकार्पित होने वाले कुंअर सिंह  सेतु और जेपी सेतु के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसके बाद जब वे छपरा पहुंचे तो उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने मध्यप्रदेश में उपजे किसान आंदोलन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी की मांग करने वाले किसान को बदले में क्या मिला। बदले में उसे गोली दी गई। उन्होंने यादव परिवार को लेकर सीबीआई की जांच कार्रवाईयों को लेकर कहा कि सीबीआई व न्यायालय के नाम पर उन्हें डराने का प्रयास किया जा रहा है।

मगर वे डरेंगे नहीं। वे यादव समाज में जन्मे हैं। उन्होंने कहा कि वे जब 8 वर्ष के थे तब बिहार के तत्कालीन मु ख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लेकर सीबीआई ने छापा मारा था। उन्होंने इस कार्रवाई को देखा था। अब जो कार्रवाई हुई है उसे मेरे भांजे और भांजी ने देखा है। हमारा परिवार ऐसा परिवार है जिसकी तीन पीढ़ियों ने सीबीआई की कार्रवाई देखी है।

संभवतः देश में ऐसा कोई राजनीतिक परिवार नहीं होगा। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अब सुशील कुमार मोदी को सेवानिवृत्ती ले लेना चाहिए। वे बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन पाऐंगे। ऐसे में उन्हें रिटायरमेेंट ले लेना चाहिए।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप पहुंचे मथुरा, करेंगे धार्मिक अनुष्ठान

मंत्री से ही मांगी रंगदारी, न देने पर दी जान से मारने की धमकी

बिहार टाॅपर घोटाला : एडमिशन होता था 100 विद्यार्थियों का परीक्षा होती थी 400 विद्यार्थियोें की

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -