जिनके श्रम से सारा देश खाता है रोटी, जुल्मी सरकार रोज उन्हें मारती है लाठी: तेजस्वी यादव
जिनके श्रम से सारा देश खाता है रोटी, जुल्मी सरकार रोज उन्हें मारती है लाठी: तेजस्वी यादव
Share:

पटना: किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानून के विरोध में आरजेडी नेता और कार्यकर्ता भी शामिल है। ऐसे में इन्होने बीते शनिवार को प्रदेश भर में मानव श्रृंखला बनाई। वहीं इस दौरान महागठबंधन की अन्य पार्टियों ने भी आरजेडी का साथ दिया। जी दरअसल विपक्ष के इस कार्यक्रम के दौरान कई किसान भी शामिल हुए। इस दौरान सभी ने केंद्र सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग की। वहीं सत्तापक्ष के नेताओं ने यह दावा किया है कि, 'आरजेडी का यह कार्यक्रम फ्लॉप रहा और किसानों ने तेजस्वी को नकार दिया।'

ऐसे में अब सत्ता पक्ष के इन्हीं दावों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला किया है। हाल ही में तेजस्वी ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में तेजस्वी ने कहा, 'जिनके श्रम से सारा देश खाता है रोटी, जुल्मी सरकार रोज उन्हें मारती है लाठी। सरकार के लुटेरे फंडदाताओं और देश के मेहनतकश अन्नदाताओं की इस लड़ाई में हम दृढ़ता के साथ किसानों के साथ हैं। काले कृषि कानूनों के विरोध में बिहार के गांव-गांव में किसानों ने मानव श्रृंखला का निर्माण किया।'

वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि बीते शनिवार को ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आरजेडी की मानव श्रृंखला को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। जी दरसल उन्होंने भी एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में माध्यम से उन्होंने कहा था, 'तेजस्वी यादव जी अगर आपके पास कार्यकर्ता नहीं हैं, तो हमलोगों से ही ले लेतें पर मानव श्रृंखला के मामले में बिहार की फजीहत तो नहीं करातें। एक तरफ कहां नीतीश कुमार जी के आह्वान पर बनी रिकार्ड मानव श्रृंखला, दूसरी तरह कहां आपकी चंद लोगों की फ्लॉप मानव श्रृंखला।'

महिला ने किया छेड़खानी का विरोध तो गोद से बच्ची को छीन फेंका आग में

अगर बनना चाहते हैं धनवान तो अपनाएं ये विशेष उपाय

देश के सबसे बड़े राज्य में तैयार हो रहे 1038 नए स्थल, रोज की जाएगी गंगा आरती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -