सोनू निगम संग तेजस्वी प्रकाश ने गाया गाना, वायरल हुआ VIDEO
सोनू निगम संग तेजस्वी प्रकाश ने गाया गाना, वायरल हुआ VIDEO
Share:

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) के प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद हैं। सोनू निगम के गानों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। न केवल देश बल्कि विदेशों में भी सोनू निगम अपने कॉन्सर्ट के माध्यम से लोगों को दीवाना बनाते रहते हैं। टेलीविज़न अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) भी स्वयं सोनू निगम की फैन हैं। इस बात का सबूत हाल में ही देखने को मिला जब वह सोनू निगम के साथ गाना गाती दिखाई दी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनू गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सोनू निगम दुबई में एक पार्टी के चलते अपनी आवाज के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। वहीं वहां उपस्थित लोग सोनू निगम की आवाज पर झूमते हुए दिखाई दे रहे है। इसी पार्टी में टेलीविज़न अभिनेता करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी दिखाई दे रहे हैं।

तेजस्वी प्रकाश सोनू निगम के गाने पर झूमती दिखाई दे रही हैं। तत्पश्चात, सोनू ने उन्हें भी स्टेज पर बुला लिया। वहीं एक दूसरे वीडियो में तेजस्वी प्रकाश सोनू निगम के साथ सुर में सुर मिलाती हुई गाना गाती दिखाई दे रही हैं। तेजस्वी की आवाज भी लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। दोनों को साथ गाता देख वहां खड़े करण कुंद्रा बेहद खुश तथा चियर करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनू निगम एवं तेजस्वी प्रकाश के साथ में गाना गाते हुए यह वीडियो तेजस्वी-करण के एक प्रशंसक ने शेयर किया है। जिसे जमकर पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद उनके प्रशंसक खूब तारीफे कर रहे हैं।

KBC में पहुंचा कार्तिक आर्यन का 'हमशक्ल', देखकर चौंके अमिताभ बच्चन

वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुए रुबीना-सनम

राहुल गांधी का हाथ पकड़े नजर आई ये मशहूर एक्ट्रेसेस, वायरल हुई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -