राहुल गांधी का हाथ पकड़े नजर आई ये मशहूर एक्ट्रेसेस, वायरल हुई तस्वीरें
राहुल गांधी का हाथ पकड़े नजर आई ये मशहूर एक्ट्रेसेस, वायरल हुई तस्वीरें
Share:

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को तकरीबन दो महीने हो गए हैं। मनोरंजन जगत के कई स्टार्स इस यात्रा में सम्मिलित होते नजर आए हैं। अभी तक पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा को ज्वॉइन किया। अब टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हुईं। कांग्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से राहुल गांधी के साथ रश्मि देसाई एवं आकांक्षा पुरी की तस्वीर साझा की गई है।

कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘भारत जोड़ो यात्रियों को ताकत मिले। लोकप्रिय टेलीविज़न अभिनेत्री रश्मि देसाई एवं आकांक्षा पुरी ने सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में सम्मिलित हुईं।‘ रश्मि देसाई ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी एक फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस नेता असलम शेख और सूरज ठाकुर के साथ भारत जोड़ो यात्रा एवं मेरी दोस्त आकांक्षा पुरी। मजबूत बनिए और साथ रहिए।‘

रश्मि देसाई को टेलीविज़न शो उतरन से जाना जाता है। उन्होंने तपस्या की भूमिका निभाई थी। इस शो के बाद वह घर-घर लोकप्रिय हो गईं। इसके अतिरिक्त रश्मि ने बिग बॉस 13, खतरों के खिलाड़ी 6, नच बलिए 7, नागिन 4, नागिन 6 और झलक दिखला जा 5 में हिस्सा लिया। मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने हिंदी टेलीविज़न शोज के अतिरिक्त साउथ फिल्मों में काफी काम किया है। बॉलीवुड में  उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से डेब्यू किया। हाल ही में आकांक्षा ने स्वयंवर मीका दी वोटी में भाग लिया था। वह शो की विनर रहीं। उन्हें मीका ने अपनी पार्टनर चुना था।

भाभी तबस्सुम के निधन से टूटे टीवी के राम, बोले- 'मेरे परिवार की सबसे...'

टीना-सुम्बुल को छोड़ इस हसीना के पीछे पड़े शालीन, सरेआम डाले डोरे

निया शर्मा के साथ इस एक्ट्रेस का भी कटा झलक दिखला जा से पत्ता, फैंस को लगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -