फ्लाईट हुई लेट, यात्रियों संग धरने पर बैठे सांसद
फ्लाईट हुई लेट, यात्रियों संग धरने पर बैठे सांसद
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाईट में देरी होने के कारण कुछ लोग नाराज़ हो गए और धरने पर बैठ गए। दरअसल घने कोहरे के चलते फ्लाईट लेट कर दी गई। ऐसे में यात्रियों ने जमकर हंगामा मचा दिया। हंगामा करने वाले एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए। धरने पर यात्रियों के बैठने का कारण था कि भुवनेश्वर जाने वाली उनकी फ्लाईट के क्रू सदस्यों को भोपाल की फ्लाईट के लिए भेज दिया गया। जिसके कारण उन्हें देर होने लगी। उनकी फ्लाईट पर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई। धरने पर बैठने वालों में बीजू जनता दल के सांसद तथागत सतपथि भी मुख्यरूप से शामिल थे।

दरअसल दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाईट 073 का दिल्ली से उड़ान भरने का समय शाम के 6.30 रात का था, लेकिन इसे बढ़ाकर रात करीब 10.30 बजे कर दिया, मगर बाद में इसका समय 11.30 बजे कर दिया गया।

इस फ्लाईट के क्रू को भोपाल भेज दिया गया। हंगामा बढ़ने पर भोपाल जाने वाली फ्लाईट को रोक दिया गया। धरने पर बैठे यात्रियों ने ही भोपाल जाने वाले यात्रियों में से कुछ को फ्लाईट बोर्ड करने से रोक दिया था। रात 2 बजे के लगभग भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाईट की बोर्डिंग प्रारंभ हुई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -