तमिलनाडु पुलिस ने भाजपा के दफ्तर से हटाई 'भारत माता' की प्रतिमा, पार्टी नेताओं ने DMK सरकार को घेरा
तमिलनाडु पुलिस ने भाजपा के दफ्तर से हटाई 'भारत माता' की प्रतिमा, पार्टी नेताओं ने DMK सरकार को घेरा
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में भाजपा के पार्टी कार्यालय से नव स्थापित भारत माता की मूर्ति को हटाने के बाद बवाल मच गया है।दरअसल, भाजपा नेताओं ने 9 से 11 अगस्त के बीच विरुधुनगर में प्रवेश करने वाली तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई की 'एन मन, एन मक्कल' पदयात्रा से पहले जिला पार्टी मुख्यालय में काले पत्थर से निर्मित भारत माता की एक मूर्ति स्थापित की थी। पार्टी ने इसे हटाने की निंदा की है। 

वहीं, राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका कारण बताते हुए मीडिया से कहा है कि मूर्ति बिना पूर्व अनुमति के स्थापित की गई थी और यह उच्च न्यायालय के निर्देश और सरकार द्वारा जारी आदेश के खिलाफ थी। इसके अलावा, अधिकारियों ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को राजस्व अधिकारियों द्वारा मूर्ति हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया। मूर्ति हटाने के दृश्यों में एक पुलिस अधिकारी को भाजपा कार्यालय की दीवार पर चढ़ते और अन्य अधिकारियों के प्रवेश के लिए एक गेट खोलते हुए दिखाया गया है।

इस घटना की निंदा करते हुए, तमिलनाडु भाजपा इकाई के प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि, 'तमिलनाडु में भ्रष्ट DMK सरकार के तहत, किसी पार्टी के स्वामित्व वाले स्थान पर भारत माता की मूर्ति स्थापित करने का भी कोई अधिकार नहीं है। यह कदम डर का नतीजा है।' जिले के दो DMK मंत्रियों की हमारी 'एन मन, एन मक्कल' यात्रा द्रमुक सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है। बता दें कि, विरुधुनगर भाजपा मुख्यालय उन दस पार्टी कार्यालयों में से एक था जिसका उद्घाटन इस साल मार्च में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था।

दिल्ली सेवा बिल और डेटा संरक्षण बिल को राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी, बने कानून

I.N.D.I.A गठबंधन में दरार ! कर्नाटक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु की स्टालिन सरकार

तो क्या अपने नागरिकों पर गोलियां चलवा दें, जैसा आपने मिजोरम में किया था..? राहुल गांधी पर सीएम सरमा का पलटवार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -