कोरोना पॉजिटिव हुआ तमिल इंडस्ट्री का यह मशहूर सुपरस्टार
कोरोना पॉजिटिव हुआ तमिल इंडस्ट्री का यह मशहूर सुपरस्टार
Share:

तमिल एक्टर सूर्या को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस बारे में जानकारी खुद उन्होंने दी है। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक जानकारी साझा की है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट में लिखा है, "मेरा कोविड-19 का ट्रीटमेंट चल रहा है। अब मैं बेहतर हूं। हम सभी को यह अहसास होना चाहिए कि अभी तक सामान्य स्थिति नहीं आई है। हमें अभी भी सावधान और सुरक्षित रहने की जरूरत है। मेरा ख्याल रख रहे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को बहुत प्यार और आभार।"

आप सभी को हम यह भी बता दें कि सूर्या एक जाने-माने एक्टर हैं। जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बारे में यह हैरान कर देने वाली जानकारी दी, वैसे ही फैंस उनकी सेहत के लिए दुआ करने करने लगे। अब फैंस लगातार ट्वीट्स कर दुआ कर रहे हैं। कई फैंस हैं जो सूर्या को जल्द से जल्द ठीक होने के लिए कह रहे हैं।

वैसे सूर्या आखिरी बार Soorarai Pottru में नज़र आए थे, जो पिछले साल नवंबर में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। अभी हाल ही में उन्होंने मणिरत्नम की Navarasa की शूटिंग खत्म की है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि इसे गौतम मेनन ने डायरेक्ट किया है और इसके अलावा वो एक प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसके डायरेक्टर Gnanavel हैं। सूर्या फिलहाल अपने फैंस के दुआओं के लिए उन्हें धन्यवाद भी कह रहे हैं।

अब चीन के विरुद्ध और भी सचेत होगा भारत, LAC पर सर्विलांस सिस्टम में होंगे बड़े बदलाव

करण जौहर के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी में तैमूर संग पहुंचीं करीना कपूर

उत्तराखंड में ग्लेशियर त्रासदी पर बोलीं उमा भारती- 'मैं पावर प्रोजेक्ट्स के खिलाफ थी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -