करण जौहर के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी में तैमूर संग पहुंचीं करीना कपूर
करण जौहर के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी में तैमूर संग पहुंचीं करीना कपूर
Share:

फिल्ममेकर करण जौहर ने बीते कल अपने ट्विन्स बच्चों यश और रूही का जन्मदिन मनाया है। दोनों का जन्मदिन 7 फरवरी को होता है। बीते 7 फरवरी को दोनों चार साल के हो गए हैं। ऐसे में बच्चों के जन्मदिन के मौके पर करण ने शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में करीना कपूर बेटे तैमूर, अंगद बेदी पत्नी नेहा धूपिया और बेटी मेहर के साथ पहुंचे। इस दौरान तुषार कपूर भी बेटे लक्ष्य के साथ शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो आप देख सकते हैं। वैसे बीते कल अपने बच्चों को जन्मदिन की बधाई देने के लिए करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

उन्होंने अपने बच्चों का एक टूडल्स वीडियो शेयर किया था जिसमे वह एक ओर अपने बच्चों को बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर यश और रूही, करण जौहर के चमकीले कपड़ों का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो करण जौहर बच्चों को बर्थडे विश करते हैं। इस पर बच्चे कहते हैं कि हम आपके कपड़े देख-देखकर थक चुके हैं। काफी चमकीले हैं। यह सुनकर करण कहते हैं कि रूही आपके भी तो शॉर्ट्स काफी चमकीले हैं। इस बात को सुनकर रूही चुप हो जाती हैं। वहीं फिर करण यश और रूही से कहते हैं कि 'वीडियो पर चलो टूडल्स बोलो।'

यह सुनकर दोनों टूडल्स बोलते हैं और फिर वीडियो खत्म हो जाती है। वैसे इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा हैं, “बर्थडे टूडल्स जरूरी है। फैशन क्रिटिक्स आ चुके हैं मुझे रोस्ट (भूनने) करने के लिए। हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी के प्यार को। रूही और यश।” आप सभी को हम यह भी बता दें कि करण जौहर साल 2017 में सेरोगेसी के जरिए यश और रूही के पिता बने थे।

उत्तराखंड में ग्लेशियर त्रासदी पर बोलीं उमा भारती- 'मैं पावर प्रोजेक्ट्स के खिलाफ थी'

आज का पंचांग क्या कह रहा है जानिए यहाँ

अपने गानों के लिए आज भी याद किए जाते है जगजीत सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -