आधी रात को कार में इस शख्स संग नजर आई तमन्ना भाटिया, उड़ी अफेयर की ख़बरें
आधी रात को कार में इस शख्स संग नजर आई तमन्ना भाटिया, उड़ी अफेयर की ख़बरें
Share:

इन दिनों बॉलीवुड फिल्म जगत में विजय वर्मा एवं तमन्ना भाटिया के अफेयर के चर्चे हैं। दोनों को अकसर ही पार्टीज में साथ स्पॉट किया जाता है। अफेयर की खबरों के बीच एक बार फिर तमन्ना एवं विजय को डिनर डेट पर जाते देखा गया। कपल को साथ देखकर पैपराजी ने तुरंत कैमरा उन पर फोकस किया। 

तत्पश्चात, सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में विजय, तमन्ना को कार से पिक करते नजर आए। तमन्ना ने पैपराजी को देखकर वेब भी किया। बॉलीवुड लवबर्ड्स को साथ देखकर प्रशंसकों का दिल खुशी से गदगद हो गया। एक प्रशंसक ने लिखा, विजय वर्मा ने अपनी हंसी कंट्रोल करने का बहुत प्रयास किया, मगर कर नहीं पाए। 

वहीं दूसरे ने लिखा, साहब प्यार छिपता नहीं छिपाने से। कई प्रशंसकों ने लिखा, ये दोनों साथ में कितने क्यूट लगते हैं फिर क्यों अपने प्यार को छिपा रहे हैं? विजय वर्मा एवं तमन्ना भाटिया के एक प्रशंसक ने उनकी प्रशंसा में कहा कि जोड़ी बेस्ट है जी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल की पहली मुलाकात लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर हुई थी। सेट पर इनकी मित्रता हुई तथा अब दोनों के अफेयर के चर्चे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर इनका लिपलॉक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि, कपल ने अबतक अपना रिश्ता आधिकारिक नहीं किया है। 

आलिया ने बहन शाहीन भट्ट को गिफ्ट किया फ्लैट

बॉलीवुड की फिल्मों में हुई कैटरीना की एंट्री, जिसे देख हर कोई हुआ हैरान!

कश्मीर में अपनी इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है शाहरुख खान, फैंस ने किया जबरदस्त स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -