इस शख्स के लिए तमन्ना भाटिया ने तोड़ी नो किसिंग पॉलिसी, खुद किया खुलासा
इस शख्स के लिए तमन्ना भाटिया ने तोड़ी नो किसिंग पॉलिसी, खुद किया खुलासा
Share:

नेटफ्लिक्स पर जल्द ही 'लस्ट स्टोरीज 2' रिलीज होने वाली है। फिल्म में कई बड़े स्टार्स साथ में नजर आयेंगे। प्रशंसक तमन्ना भाटिया एवं विजय वर्मा की जोड़ी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। रियल लाइफ में एक दूसरे को डेट कर रहे तमन्ना एवं विजय पहली बार पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। काफी दिनों से उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा चल रही है। आखिर में कपल ने अपने रिश्ते को कबूल किया है। डायरेक्टर सुजॉय घोष के ऑफिस में उनकी पहली मुलाकात हुई थी तथा तब उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी।

इस फिल्म के लिए तमन्ना ने अपनी 17 वर्ष पुरानी नो किसिंग पॉलिसी को तोड़ दिया है। वह पहली बार स्क्रीन पर किस करती नजर आएंगी तथा उनके सह-कलाकार विजय वर्मा हैं। एक इंटरव्यू में कपल ने पहली मुलाकात के बारे में बताया। विजय वर्मा ने बताया कि सुजॉय घोष के ऑफिस में जब तमन्ना मिलीं तो वह अपने करियर के बारे में बताने लगीं कि वह 17 वर्षों से काम कर रही हैं। तब विजय ने कहा कि हां वह जानते हैं। अपने इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, "उन्होंने मुझसे कहा मेरे कॉन्ट्रैक्ट में नो किस पॉलिसी था। इससे पहले यह नहीं किया है।

उन्होंने कहा 'तुम पहले एक्टर हो जिसे स्क्रीन पर किस करूंगी।' तो मैंने कहा थैंक्यू।" जब विजय यह बातें बता रहे होते हैं तो तमन्ना शरमा जाती हैं। वही अपने रिलेशनशिप पर तमन्ना ने कहा कि 'कई बार ऊंचाई तक पहुंचीं महिलाओं के साथ होता है कि हमें लगता है सबकुछ बहुत मेहनत से मिलता है। यहां तक कि रिलेशनशिप में भी हम बहुत मेहनत करते हैं लेकिन जब आप सही इंसान से मिलते हैं तो आपको लगता है कि यहां आपको मेहनत की आवश्यकता नहीं है। चीजें सरल तरीके से होती जाती हैं और कुछ करने की भी आवश्यकता नहीं होती है। मैं अभी खुश हूं।' 

'जरूर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है', आदिपुरुष पर बोले महाभारत शो के युधिष्ठिर

इंटरनेट पर छाया रवीना टंडन की बेटी राशा का सिंगिंग वीडियो, आवाज सुन फैंस हुए दीवाने

'कभी डरा देते हैं तो कभी जयकारा लगवा देते हैं…', ‘आदिपुरुष’ पर बोली ‘का बा’ फेम नेहा सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -