देश में फहराया जाएगा सबसे ऊंचा तिरंगा, जो लाहौर से भी दिखाई देगा
देश में फहराया जाएगा सबसे ऊंचा तिरंगा, जो लाहौर से भी दिखाई देगा
Share:

अमृतसर : देश में सबसे ऊंचा तिरंगा लहराने पर विचार किया जा रहा है। यह तिरंगा भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा लगाया जाएगा। बीएसएफ इसे 2017 तक अटारी-बाघा ज्वाइंट चेकपोस्ट पर लगाएगा। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इस तिरंगे की ऊंचाई इतनी होगी कि यह लाहौर से भी दिखाई देगा।

तिरंगे की ऊंचाई करीब 300 फीट होगी। बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के कार्यवाहक इंस्पेक्टर जनरल अशोक कुमार यादव ने बाताया कि इसे बाघा बॉर्डर पर होने वाले रिट्रीटी सेरेमनी वाली जगह पर लगाया जाएगा। बता दें कि बीएसएफ पहले से ही इस जगह के विस्तार की योजना बना रहा है।

यादव ने कहा कि रिट्रीटी के दौरान देशभक्ति का माहौल होता है और भीड़ भी वहां एकत्रित होती हैष ऐसे में वहां तिरंगे को लगाए जाने पर उत्साह में और अधिक वृद्धि होगी। फिलहाल देश का सबसे बड़ा तिरंगा झारखंड की राजधानी रांची में है। जिसकी लंबाई करीब 293 फीट है। इसी साल जनवरी में इसे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा फहराया गया था।

बीसएफ के सीनियर पब्‍ल‍िक रिलेशन ऑफिसर डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि यहां झंडा लगाने को लेकर अभी तैयारी बाकी है। इसके लिए हर पहलू को देखना होगा, इसे लगाने के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। साथ ही आस पास सीसीटीवी से इसकी निगरानी की जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -