जुड़वा बच्चों कि दास्तां- दर्द होता है एक समान
जुड़वा बच्चों कि दास्तां- दर्द होता है एक समान
Share:

बिहारः बिहार के दरभंगा में दो जुड़वा बच्चे लव और कुश के साथ कुछ अजीब सी घटना घट रही है। यहां पर एक को चोट लगती है। दूसरा दर्द से कराह उठता है। अगर दोनो में से किसी की पिटाई हो जाए तो उस पिटाई का एहसास दूसरे को भी होता है। आपको ये बात बिलकुल किसी कहानी से कम नहीं लगती होगी।

जी हां दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा रामपुर गांव में रूनम झा के दो जुड़वा बच्चे लव और कुश के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है ऐसा होने से न केवल लव और कुश के परिवार वाले हैरान और परेशान है बल्कि दरभंगा के डाॅक्टर भी इस घटना पर अचभित है। डाॅक्टर को भी उनकी यह परेशानी समझ में नही आ रही है।

लव और कुश एक जुडवा बच्चे हैं जिनकी उम्र महज 7 साल की है। और शक्ल भी लगभग दोनो कि एक ही है। इन दोनो के साथ किसी फिल्मी कहानी के समान ही घटना घटित हो रही है दोनो में से अगर लव बिमार हो जाता है। तो कुश को भी बंुखार आ जाता है। किसी एक को खांसी हो जाए तो दूसरे को भी छींक आने लगती है।  अगर भाई की हड्डी टूट जाती है तो दूसरे भाई के साथ भी यही होता हैं।
 
ऐसा संयोग एक बार हो सकता है लेकिन बार.बार ऐसा ही होने को क्या कह सकते हैंण् लव.कुश की मां रुनम झा की मानें तो यह संयोग नहीं बल्कि इस तरह की घटनाएं लव और कुश के साथ बराबर होती हैं। रुनम झा का कहना है कि हड्डी टूटने की ही घटना कई बार इन दोनों के साथ हो चुकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -