लंदन पार्क में खेलने निकले छोटे नवाब
लंदन पार्क में खेलने निकले छोटे नवाब
Share:

छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान फ़िलहाल मम्मी पापा के साथ लंदन में हैं, वहीं से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है जिन्हें आपके लिए लेकर आये हैं. तैमूर की फैन फॉलोविंग इतनी हो चुकी है कि उनकी एक-एक तस्वीर के लिए फैन इंतज़ार करते रहते हैं. तैमूर की मम्मी और उनके पापा अपने फिल्मी काम से लंदन में रुके हुए हैं. लेकिन  बात करें तैमूर की तो वो भी कुछ कम बिज़ी नहीं रहते. जी हाँ, आपको बता देते हैं इनके बिज़ी होने का राज़.

दरअसल, करीना और सैफ के एकलौते बेटे तैमूर खेलने में ही काफी व्यस्त रहते हैं. आये दिन इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं जिसके लिए फैंस हमेशा ही इंतज़ार करते रहते हैं. ऐसे ही अभी कुछ तस्वीरें आई हैं जिनमे आप देख सकते हैं वो अपनी नैनी के साथ लंदन के पार्क में घूमते हुए और खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. आप देख सकते हैं तैमूर की नैनी ने उनका हाथ पकड़ा हुआ है वहीं दूसरे शख्स के हाथ में एक बॉल दिखाई दे रहे हैं जिसे देखकर ये कह सकते हैं वो लंदन में काफी मज़े कर रहे हैं.

तैमूर हमेशा ही खुश और क्यूट नज़र आते हैं वैसे ही अभी भी दिखाई दे रहे हैं. उनके सॉफ्ट गाल और पिंक लिप्स सभी को उनकी ओर अट्रैक्ट करते हैं. कुछ दिनों पहले तैमूर लंदन के ज़ू में नज़र आये थे जहां से रणविजय सिंह की पत्नी प्रियंका ने उनके साथ एक फोटो शेयर की थी. बात करें मम्मी करीना की तो वो जल्दी ही करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' में अक्षय कुमार के साथ नज़र आने वाली हैं.

तैमूर बने गुंडे, वीडियो है सबूत

प्लेस्कूल में अपनी फ्रेंड के साथ खेलते हुए नजर आए तैमूर

तैमूर की बहन इनाया हुई 9 महीने की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -