पापा के साथ मस्ती करते दिखे नन्हे नवाब, देखिये क्यूट स्माइल
पापा के साथ मस्ती करते दिखे नन्हे नवाब, देखिये क्यूट स्माइल
Share:

नन्हे नवाब तैमूर अली खान अक्सर सैर पर निकलते हैं और मीडिया उनकी तस्वीर निकाल कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देती है. ऐसा ही अभी भी हुआ है जब तैमूर अली खान अपने पापा सैफ के साथ सैर पर निकले. अपनी नयी और क्यूट तस्वीरों के लिए हमेशा ही तैमूर चर्चा का विषय बने रहते हैं. आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में वो चारो ओर हरियाली से घिरे हुए हैं जिसे देखकर कर लग रहा है वो किसी बाग़ में हैं.

पापा सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं और दोनों ही काफी खुश भी लग रहे हैं. तस्वीरों में तैमूर अपनी क्यूट सी हंसी दिखा रहे हैं जिसे देखकर किसी का भी दिल उन पर आ जाए. उनकी क्यूटनेस और उनकी प्यारी सी स्माइल ही है जिसके लिए लाखों लोग दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर इनकी फैन फॉलोविंग कुछ कम नहीं है. ये कहा जा सकता है कि तैमूर अपने पापा मम्मी को भी पीछे छोड़ रहे हैं.

जब से तैमूर का जन्म हुआ है ये सोशल मीडिया पर सभी के चहेते स्टार किड बने हुए हैं. लेकिन तैमूर के साथ अब उनकी बहन इनाया भी इसी दौड़ में शामिल हो चुकी हैं. इनाया सोहा अली खान की बेटी हैं और तैमूर से कुछ कम क्यूट नहीं है वो भी. धीरे-धीरे वो भी सोशल मीडिया पर अपनी जगह बना रही हैं. फ़िलहाल चलिए आपको बता देते हैं हम तैमूर की ये नयी तस्वीरें. 

गंभीर सोच में डूबे नजर आए छोटे नवाब तैमूर अली खान

बेटी को नज़र न लग जाए इसलिए मम्मी सोहा करती हैं ये काम

अब जाकर 'तैमूर' पर किया करीना ने बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -