2 साल के हुए किंग तैमूर अली खान, जानिए उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें
2 साल के हुए किंग तैमूर अली खान, जानिए उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें
Share:

बॉलीवुड के छोटे नवाब तैमूर अली खान आज अपना दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. आपको बता दें तैमूर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे हैं. तैमूर को तो बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स का भी दर्जा मिल चुका हैं. अपने जन्म से ही तैमूर सभी के फेवरेट बने हुए हैं. जी हाँ... उनकी लोकप्रियता बॉलीवुड के किसी स्टार से कम नहीं है. अपनी मां करीना से ज्यादा चर्चा में तो तैमूर ही रहते हैं.

Image result for taimur ali khan

तैमूर के नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिस पर आए दिन उनकी क्यूट फोटोज सामने आती ही रहती हैं. आपको बता दें तैमूर के करोड़ो फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं. उनकी लोकप्रियता का पता इस बात से चलता है कि पैपराजी के बीच सबसे ज्यादा दाम तैमूर की तस्वीर का होता है.जी हाँ... आपको ये जानकर हैरानी होगी कि तैमूर की तस्वीर का रेट 1500 रुपए है.

Image result for taimur ali khan

इस मामले में भी तैमूर ने शाहरुख, सलमान, आमिर, रणबीर, रणवीर सबको पीछे छोड़ दिया है. तैमूर जब भी अपने घर से बाहर निकलते हैं मीडिया उन्हें अपने कैमरे की निगाहों में कैद कर ही लेती हैं. इस बार तैमूर अपना बर्थडे सेलिब्रेशन करने मम्मी-पापा के साथ साउथ अफ्रीका के केप टाउन गए हुए हैं.

साउथ अफ्रीका में मम्मी-पापा के साथ चिल आउट करते हुए नजर आए तैमूर

सैफ के कंधों पर बैठकर बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हुए तैमूर

बड़ा खुलासा, तैमूर से बहुत डरते हैं बिग बॉस के यह कंटेस्टेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -