सैफ के कंधों पर बैठकर बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हुए तैमूर
सैफ के कंधों पर बैठकर बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हुए तैमूर
Share:

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और बेगमजान करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान किसी किंग से कम नहीं है. आपको बता दें 4 दिन बाद यानी 20 दिसंबर को तैमूर 2 साल के हो जाएंगे. वैसे तो इस खास द‍िन का सेलिब्रेशन कई हफ्ते पहले शुरू हो चुका था लेकिन बर्थडे का र‍ियल सेल‍िब्रेशन साउथ अफ्रीका में होगा.

जी हाँ... सैफ और करीना अपने बेटे के जन्मद‍िन को मनाने के लिए शन‍िवार रात साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं. आपको बता दें इस बार तैमुर के बर्थडे सेल‍िब्रेशन को खास बनाने की तैयार‍ी खास तौर से कई द‍िनों से चल रही है. सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में करीना अपने वर्क कमिटमेंट के चलते साउथ अफ्रीका गई हैं. इस कारण से ही सैफ और तैमूर भी करीना के साथ पार्टी करने न‍िकले हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं एयरपोर्ट पर सैफ के कंधो पर बैठकर तैमूर एयरपोर्ट पहुंचे. उनके साथ नजर आईं करीना डेन‍िम लुक में नजर आईं.

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही तैमूर की प्री बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी हुई थी जिसमे कई सारे स्टारकिड्स शामिल हुए थे. इस पार्टी में तैमूर को कई सारे गिफ्ट्स भी मिले थे. आपको बता दें तैमूर देश ही नहीं दुनियाभर में पॉपुलर हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई सारे अकाउंट बने हुए हैं जिस पर आए दिन तैमूर की फोटोज और वीडियो वायरल होते ही रहते हैं.

बड़ा खुलासा, तैमूर से बहुत डरते हैं बिग बॉस के यह कंटेस्टेंट

इस चीज़ को देखते ही बेकाबू हुए तैमूर, करीना का हुआ बुरा हाल

'हीरो' तैमूर के फैंस के लिए आई बड़ी और बेहद खुशी की खबर, जानें क्या है वो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -