रिलीज हुआ तड़प का दूसरा ट्रेलर, खतरनाक और रहस्यमयी है कहानी
रिलीज हुआ तड़प का दूसरा ट्रेलर, खतरनाक और रहस्यमयी है कहानी
Share:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को आप सभी जल्द ही फिल्म तड़प में देखने वाले हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है और इसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। अब इन सभी के बीच फिल्म का दूसरा ट्रेलर आ गया है। फिल्म के पहले ट्रेलर ने फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी थी और अब फिल्म का दूसरा ट्रेलर आ गया है। यह ट्रेलर बड़ा ही धमाकेदार है जो आप यहाँ देख सकते हैं। जी दरअसल 'तड़प' का ये नया ट्रेलर रॉ और रियल एक्शन से भरा हुआ है। ट्रेलर के अंदर जो कुछ भी नजर आ रहा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म में जबरदस्त एक्शन नजर आने वाला है।

आपको बता दें कि अहान शेट्टी ने खुद फिल्म के एक्शन सीन्स परफॉर्म किए हैं। इसी के साथ फिल्म के डायलॉग भी जबरद्त है। जैसे 'सांप को दूध सिर्फ नाग पंचमी के दिन पिलाया जाता है बाकी के दिन घर में घुसने पर कुचल ही देते है' और 'बेटी ने प्यार की तड़प सुनी थी अब बाप प्यार की तड़प झेलेगा'। इस ट्रेलर में हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स और एक प्यारी प्रेम कहानी साफ़ नजर आ रही है। आप देख सकते हैं ट्रेलर में एक गम खाए अहान शेट्टी बदले की आग में तड़प रहे हैं। वहीं ट्रेलर के अंत में आपको ट्विस्ट देखने को मिला है।

जी दरअसल अंत में घायल अहान, तारा का गला दबाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि 'तड़प' अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म है और ऐसा लग रहा है इसी फिल्म से यहां लोगों के दिलों को जीतने वाले हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म का प्रोडक्शन किया है। 'तड़प' की कहानी को रजत अरोड़ा ने लिखा है। वहीं मिलान लुथरिया के निर्देशन में बनीं 'तड़प' 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

VIDEO: नोरा ने पहना ऐसा टॉप कि हो गईं ट्रोल

1,02,561 की हील तो 1,38,842 का बैग लेकर बड़ी ग्लैमरस नजर आईं ख़ुशी कपूर

'इंडस्ट्री में लोग कह रहे थे फ्लॉप होगी', सूर्यवंशी की सफलता पर बोले रोहित शेट्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -