बबीता जी की नई पोस्ट ने किया फैंस को हैरान, जानिए क्या है वजह?
बबीता जी की नई पोस्ट ने किया फैंस को हैरान, जानिए क्या है वजह?
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय फिल्म जगत के सबसे लंबे वक़्त तक चलने वाले टेलीविज़न शो में से एक रहा है। शो वर्षों से दर्शकों का दिल जीत रहा है। शो में बबीता अय्यर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। मुनमुन दत्ता अपने फैंस को अपने जीवन और सेट पर होने वाली घटनाओं से अपडेट रखना पसंद करती हैं। इस बीच मुनमुन दत्ता ने एक नन्ही परी के साथ फोटो साझा की। इसे लेकर प्रशंसक कई प्रकार के कमेंट करने लगे

अपने इंस्टाग्राम पर मुनमुन दत्ता ने कुछ फोटोज पोस्ट की है। तस्वीरों में वो एक छोटी सी बच्ची को गोद में लिए नजर आ रही है। इन तस्वीरों को देख उनके प्रशंसक असमंजस में पड़ गए तथा कमेंट बॉक्स में कमेंट करने लगे। यूजर्स को लगा कि वो बिना शादी के मां बन गई है तथा मुनमुन दत्ता ने बच्चा गोद ले लिया है। एक मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, आपकी भांति बेबी क्यूट है। एक शख्स ने लिखा, आप मां बन गई।

मुनमुन दत्ता ने फोटोज के साथ लिखा, मेरे जीवन के कुछ पल। 1,2 और 9 - मेरे दोस्तों देबिना एवं गुरमीत के नन्हे फरिश्ते। बता दें कि मुनमुन ने जो बच्ची को गोद में लिया हुआ है, वो उनका नहीं है। वो उनकी फ्रेंड देबिना बनर्जी का है। देबिना एवं मुनमुन अच्छे दोस्त है। अक्सर मुनमुन उनकी बेटियों के साथ फोटोज साझा करती रहती है। गौरतलब है कि तारक शो में मुनमुन की इंट्री दिलीप जोशी के कहने पर हुई थी। दिलीप ने बताया था कि मुनमुन एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं जिन्हें निरंतर अवसर मिलना जरूरी है। बता दें कि शो में जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी प्रशंसकों को बहुत भाती है। जिस प्रकार से जेठालाल बबीता को इंप्रेस करने का प्रयास करते है, वो शो में देखने लायक होता है।

BIGG BOSS लवर्स के इंतजार पर लगा ब्रेक, सामने आई कंटेस्टेंट की लिस्ट

बिग बॉस के हर सीजन में छाए देसी स्टार्स, इस बार ये हसीना मचाएगी धमाल

ये स्टार है टेलीविज़न का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला अभिनेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -