UP की मंत्री फिर विवादों में, भंडारे में नोट बांटने पर मचा बवाल
UP की मंत्री फिर विवादों में, भंडारे में नोट बांटने पर मचा बवाल
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राज्य सरकार में राज्यमंत्री स्वाति सिंह को लेकर विवाद की बात सामने आई है। दरअसल राज्य में मंत्री स्वाति सिंह ने कृष्णानगर के लोकबंधु चिकित्सालय के सामने स्थित कार्यालय में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया था। इस भंडारे में उन्होंने प्रसाद वितरित किया था। जिसकी प्रत्येक प्लेट में उन्होंने 100रूपए, 100 रूपए रखे थे। जिसके बाद इस मामले में हंगामा हो गया। दरअसल प्रसाद बांटने को लेकर कहा गया कि भंडारे में बड़े पैमाने पर लोग पहुंचे थे। लोगों की तादाद अधिक होने पर लोगों को कतार में प्रसाद बांटा गया था।

हंगामे के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने अपना उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का निजी जीवन होता है। ऐसे में श्रद्धा के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति पूजन और धार्मिक अनुष्इान के ही साथ दान व दक्षिणा का कार्य करता है। यह व्यक्तिगत है इसमें कुछ गलत नहीं है। गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ मंत्री स्वाति सिंह से बियर बार मसला होने के कारण कथित तौर पर नाराज चल रहे हैं।

दरअसल यह मामला लखनऊ के एक बियर बार से जुड़ा है। जालौन की एक महिला ने लखनऊ में बी द बियर बार नामक बार खोला था। इसका शुभारंभ 20 मई को राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने किया था। इस दौरान उनके पति भी वहां थे। स्वाति सिंह द्वारा बियर बार का शुभारंभ करने का फोटो वायरल हो गया।

जिसके बाद विपक्ष ने जमकर बवाल मचाया। कांग्रेस नेता अजय कुमार ने भाजपा की जमकर आलोचना की। इस मामले में समाजवादी पार्टी के स्पोक्सपर्सन राजेंद्र चैधरी द्वारा कहा गया था कि यह योगी सरकार का दूसरा चेहरा है। अगर सीएम इसके खिलाफ हैं तो बयान जारी करें और मंत्री को पद से हटाएं। इस मामले के बाद अब भंडारे में कथित तौर पर नोट बांटने को लेकर उनकी आलोचना की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -