बिगबॉस के घर में बानी का गुस्सा बहुत ज्यादा बढ़ गया है और वो शुक्रवार को बहुत बार आपा खोते हुए दिखी। टैक्सी टास्क के बाद शुक्रवार को बिग बॉस ने प्रियंका जग्गा को कप्तानी का एक दावेदार घोषित किया और दुसरे दावेदार के लिए लोपामुद्रा,गौरव और नीतिभा में से किसी एक घरवाले का चुनाव आपसी सहमति से करना था और इस वजह से गौरव को दूसरा दावेदार चुना गया।
प्रियंका और गौरव के बीच एक टास्क हुआ जिसमे दो टीम बनायीं गयी। टास्क के दौरान स्वामी जी ने बानी के माँ बाप के बारे में कुछ गलत बोल दिया जिस वजह से बानी ने अपना आपा खो दिया। प्रियंका ये टास्क जीत गयी लेकिन बानी का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि वो रोना बन्द ही नहीं क्र रही थी और घर के दरवाजे को बहुत ही जोर से पीटती हुई दिखाई दी।
आखिर में फिल्म वजह तुन हो कि टीम घर के अंदर पहुंची और अपने केक टास्क से घर का माहौल कुछ हद तक हल्का किया। ये स्टार्स ज्यादा वक्त तो नहीं रुके लेकिन इन्होंने एक काम अच्छा किया कि गौरव और बानी के बीच फिर से सुलह हो गयी वहीँ मनवीर ने नीतिभा को केक खिलाकर शायद मोना को नाराज कर दिया। देखते हैं आज क्या होता है।