समंदर में दिखी संदिग्ध बोट ने उड़ाई नींद
समंदर में दिखी संदिग्ध बोट ने उड़ाई नींद
Share:

मुंबई : शुक्रवार को मुंबई के समंदर में दिखी एक संदिग्ध बोट ने सुरक्षा बलों की नींद उड़ा दी है। बोट दिखने की सूचना के बाद से ही पुलिस और सुरक्षा बल के जवान नौसेना की मदद से बोट की तलाशी में जुटे हुये है। सुरक्षा अधिकारियों ने यह दावा किया है कि बोट को ढूंढ लिया जायेगा।

बताया गया है कि शुक्रवार की देर दोपहर में समंदर में मछली पकड़ने वाले कुछ मछुआरों ने बोट को देखा था। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाई गई और इसके बाद से बोट को तलाशने का अभियान शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद मुंबई की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हरा है रंग, दस लोग सवार

बताया गया है कि जिस संदिग्ध बोट को देखा गया था उसका रंग हरा है और उसमें करीब दस लोग सवार थे। जानकारी मिली है कि बोट में मौजूद सभी लोगों के पास मोबाइल व सेटेलाइट फोन भी मछुआरों ने देखा था। मछुआरों ने पुलिस को बताया था कि बोट में सवार लोगों ने दूसरी बोट में सवार लोगों से यह पूछा था कि मुंबई का रास्ता कहां-कहां होकर जाता है।

कल होगी बीसीसीआई की विशेष आम बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -