सुष्मिता की भाभी ने मुंबई में खरीदा नया आशियाना
सुष्मिता की भाभी ने मुंबई में खरीदा नया आशियाना
Share:

टीवी अभिनेत्री चारु असोपा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते दिनों पति राजीव सेन संग घरेलू लड़ाई के उपरांत उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव भी देखने के लिए मिले है। हालांकि, अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक गुड न्यूज दी है। चारु ने मुंबई में नया घर खरीदा है, इसकी झलक उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर फैंस को दे दी है।

यू-ट्यूब पर शेयर किए व्लॉग में देखा जा सकता है कि चारु पहले तो अपने पुराने घर में ही दिखाई देती है, जहां सारा सामान पैक हो रहा है। फिर वो बताती हैं कि वो बड़े घर में शिफ्ट होने वाली है। जिसके उपरांत वो बेटी जियाना संग नए घर में एंट्री हैं और हर कमरे की झलक दिखाती हैं। जिसके उपरांत वह पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ करती हैं और आखिरी में बताती हैं कि वो बहुत थक चुकी हैं और अभी भी बहुत काम बाकी पड़ा है।

जिसके साथ साथ ही चारु असोपा ने ये भी गुड न्यूज दी है कि वो बुआ बन चुकी है। वो जल्द ही भाई और भाभी से मिलने जाने वाली है। अपने भतीजे की झलक वह अपने अगले व्लॉग में दिखाएंगी। मालूम हो कि चारु असोपा पति राजीव सेन से अलग ही अपना जीवन बीता रही है। दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इससे पहले दोनों कई बार एक दूसरे को लेकर जहर उगल दिया है।

पवित्र के बर्थडे पर EIJAZ ने दिया अनोखा गिफ्ट

शहनाज ने ख़रीदा नया घर...फैंस दे रहे बधाई

39 की उम्र में भी बेहद ही खूबसूरत है करण सिंह ग्रोवर की एक्स-वाइफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -