बिहार विधान परिषद की सदस्यता से सुशील मोदी ने दिया इस्तीफा, कल निकलेंगे दिल्ली
बिहार विधान परिषद की सदस्यता से सुशील मोदी ने दिया इस्तीफा, कल निकलेंगे दिल्ली
Share:

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता सुशील मोदी ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया हूं। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने उच्च सदन के सदस्य निर्वाचित होने के कारण बिहार विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इस बात की जानकारी स्वयं सुशील कुमार मोदी आज ट्वीट करते हुए दी है। बताया जाता है कि सुशील मोदी ने बारे में बिहार विधान परिषद के सभापति को इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा नेता सुशील मोदी ने अन्य ट्वीट के जरिए बताया कि वे 12 दिसम्बर को संसद भवन स्थित राज्यसभा चैम्बर में राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि वे शपथ ग्रहण के लिए कल यानि कि शुक्रवार को दिल्ली रवाना होंगे। यह शपथग्रहण समारोह 12 दिसम्बर की दोपहर को 04 बजे संसद भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित राज्यसभा चैम्बर में आयोजित किया जायेगा। बताया जाता है कि भारत के उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडु भाजपा नेता सुशील मोदी को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करवाएंगे।

आपको बता दें कि, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी बीते 7 दिसंबर को राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जहां सुशील मोदी को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद सर्टिफिकेट दिया गया था। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार भी उनके साथ उपस्थित थे।

आप का आरोप, कहा- डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर में घुसे भाजपा कार्यकर्ता

अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं एलियंस, 30 सालों तक स्पेस अधिकारी रहे हाइम इशेद का दावा

MP के इस मंदिर की डिज़ाइन पर बना है पुराना संसद भवन, 1927 में बनकर हुआ था तैयार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -